12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को धून दिया, बनाया विराट...

रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को धून दिया, बनाया विराट कोहली जैसा रिकॉर्ड

Published on

मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 21वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को पकड़कर धून दिया। ईशान किशन के साथ ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 27 गेंद में 49 रनों की पारी खेली। हालांकि, वह अपनी फिफ्टी पूरा नहीं कर पाए लेकिन इसके बावजूद रोहित शर्मा के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। रोहित इस लीग में दिल्ली के खिलाफ एक हजार रन पूरा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। ऐसे में आइए जानते हैं किसी एक टीम के खिलाफ किन-किन खिलाड़ियों ने एक हजार या इससे ज्यादा रन बनाए हैं।

दिल्ली और केकेआर के गेंदबाजों के लिए काल हैं रोहित
आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विस्फोट अंदाज में 49 रनों की पारी खेली। फिफ्टी से ठीक पहले रोहित अक्सर पटेल ने उन्हें बोल्ड कर लिया लेकिन इससे पहले उन्होंने दिल्ली के खिलाफ इस लीग में एक हजार रन पूरे कर लिए। दिल्ली के खिलाफ हमेशा से रोहित का बल्ला गरजा है। दिल्ली के अलावा रोहित केकेआर के खिलाफ भी आईपीएल में 1 हजार से अधिक रन बना चुके हैं।

विराट ने उड़ाया है दिल्ली और सीएसके के खिलाफ गर्दा
​रोहित शर्मा के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली भी दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के खिलाफ खूब कहर बरपाया है। विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ एक हजार या इससे रन बनाने का कारनामा किया है। दूसरी टीम सीएसके है जिसके गेंदबाजों को खेलना विराट को खूब भाता है। सीएसके के खिलाफ विराट आईपीएल में एक हजार बना चुके हैं।

केकेआर और पंजाब के खिलाफ गरजा है वॉर्नर का बल्ला
​रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी आईपीएल में दो टीमों के खिलाफ एक हजार से अधिक रन बनाने का कारनामा किया है। इस लीग में वॉर्नर ने पंजाब किंग्स और केकेआर गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई है।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...