12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeखेलIPL: छोटे बच्चों ने पंड्या को हूटिंग से बचाया, वानखेड़े स्टेडियम में...

IPL: छोटे बच्चों ने पंड्या को हूटिंग से बचाया, वानखेड़े स्टेडियम में बच गए मुंबई के नए कप्तान

Published on

मुंबई:

हार्दिक पंड्या ने आखिरकार कुछ राहत की सांस ली क्योंकि मुंबई इंडियंस के कप्तान की रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान वानखेडे स्टेडियम के दर्शकों ने किसी तरह की हूटिंग नहीं की। यह मुकाबला रिलायंस फाउंडेशन के लिए ईएसए (सभी के लिए शिक्षा और खेल) दिवस पर खेला जा रहा था, जिससे स्टैंड पर कई गैर सरकारी संगठनों के लगभग 18,000 बच्चे मौजूद थे और स्टैंड पर सिर्फ घरेलू टीम को ‘चीयर’ करने के लिए शोर सुनाई दे रहा था। पंड्या को पिछले तीन मैच में दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा था। भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रविवार के मैच से एक दिन पहले कहा था कि दर्शकों को पंड्या की हूटिंग नहीं करनी चाहिए क्योंकि अगर उन्हें कप्तान के तौर पर टीम में शामिल किया गया है तो यह उनकी गलती नहीं है।

गांगुली ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि उन्हें हार्दिक पंड्या की हूटिंग करनी चाहिए। यह सही नहीं है। यह सही नहीं है क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान नियुक्त किया है। खेल में ऐसा ही होता है। आप भारत की कप्तानी करें या किसी राज्य की कप्तानी करें या आप अपनी फ्रैंचाइजी की कप्तानी करें, आपको कप्तान नियुक्त किया जाता है।’

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक ने कहा, ‘उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। निश्चित रूप से रोहित शर्मा को देखें तो वह अलग तरह का खिलाड़ी है। एक कप्तान और एक खिलाड़ी के तौर पर इस फ्रेंचाइजी के लिए उनका प्रदर्शन और भारत के लिए उनका प्रदर्शन एक अलग स्तर पर रहा है। लेकिन यह हार्दिक की गलती नहीं है कि उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। हम सभी को यह समझने की जरूरत है।’ मुंबई इंडियंस के पहले घरेलू मैच के दौरान पूरे समय पंड्या की हूटिंग की गई थी और तब भारत और मुंबई के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने दर्शकों से टॉस के समय सही आचरण करने को कहा था।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...