17.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़केशरवानी भवन में केशरवाानी वैश्य समाज ने खेली फूलों से होली

केशरवानी भवन में केशरवाानी वैश्य समाज ने खेली फूलों से होली

Published on

भोपाल

सोमवार को केशरवानी वैश्य समाज का होली मिलन समारोह नारायण नगर स्थित केशरवानी भवन में कश्यप मुनि की पूजा अर्चना कर संपन्न हुआ। जिसमें सभी सामाजिक बंधुओं, माताओं, बहनों ने शामिल हो कर एक दूसरे की तिलक लगाकर एवं फूलों से होली खेलकर शुभकामनाएं दी।इसमें मुख्यरूप से समाज के संरक्षक महेश प्रसाद गुप्ता, रूपकुमार गुप्ता, अमृतलाल गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता का नवनियुक्त कार्यकारणी ने स्वागत किया।समाज के अध्यक्ष अनिल गुप्ता श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने सभी का आभार माना।

पिपलानी गणेश मंदिर में लगाई जाएगी भारतवर्ष की सबसे बड़ी गुढी
गोविंदपुरा पिपलानी के में मराठी संस्कृतिक मंडल एवं श्री गणेश मंदिर समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष के प्रथम त्यौहार गुड़ी पड़वा दिनांक 9 अप्रैल 2024 को सुबह 8:30 बजे गणेश मंदिर पिलानी में मनाया जाएगा। जिसमें आज तक भारतवर्ष की सबसे बड़ी गुढी श्री गणेश मंदिर, पिपलानी के प्रांगण में 31 फीट ऊंचे खंबे पर लगाई जाएगी और हिंदू नव वर्ष की शुरुआत में विश्वशांति की मंगल कामना लिए यह त्यौहार मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष महेश गजानन ठकार तथा भोपाल के सैंक़डों मराठी परिवार उपस्थित रहेंगे।

पिपलानी पेटोल पंप चौराहे पर आज महाप्रसादी वितरण
मंगलवार को नवरात्रि व गुडी पडवा के मौके पर डा. राजेंद्र प्रसाद भोजपुर एकता संस्था भोपाल के द्वारा सोनागिरी पिपलानी पेटोल पंप चौराहे पर महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष पुरूषोत्तम सिंह ने कहा माता रानी की कृपा से आज हम सब सुरक्षित हैं और उनका आशीर्वाद हम सभी क्षेत्रवासियों के ऊपर बना रहे। यही हम सब की कामना हैं।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this