— योगेन्द्र सिंह के कार्यदक्षता को ईडी रामनाथन ने सराहा, भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने दिया प्रमाणपत्र
भोपाल
सोमवार को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा बीएचईएल अतिथि गृह के गहन आडिट के उपरांत एस एम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने अपने कार्यालय में योगेन्द्र सिंह, उप प्रबंधक एवं प्रभारी (अतिथि गृह) को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा बीएचईएल अतिथि गृह के गहन आडिट के उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किया । इस अवसर पर बी के सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.) तथा विनोदानन्द झा, अपर महाप्रबंधक (प्रचार एवं जनसंपर्क) भी उपस्थित थे ।
रामनाथन ने इस अवसर पर कहा कि बीएचईएल अतिथि गृह कंपनी का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है जहॉं हमारे ग्राहक तथा विजिटर सबसे पहले आते हैं । कंपनी की बेहतर छवि बनाने में अतिथि गृह के कर्मचारियों तथा यहॉं उपलब्ध सुविधाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है । भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा अतिथि गृह में सुविधाओं, खानपान, साफ सफाई आदि विभिन्न मानकों के आडिट के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाना अतिथि गृह में उपलब्ध सुविधाओं के प्रमाणीकरण की दिशा में एक उपलब्धि है । किंतु इसके साथ साथ हमें निरंतर यह प्रयास करना है कि हम अतिथियों को और बेहतर सुविधा प्रदान करें ।
उन्होंने इस उपलब्धि हेतु अतिथि गृह तथा प्रचार एवं जनसंपर्क विभाग के सभी कर्मचारियों को बधाई दी । श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि बीएचईएल अतिथि गृह, भोपाल की कारपोरेशन स्तर पर एक विशिष्ट छवि है और इसे बनाए रखना यहॉं के कर्मचारियों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए । अतिथि गृह में सभी अतिथियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ उनके साथ सम्मानपूर्ण व्यवहार और उचित बर्ताव बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है । अत: यहॉं कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को बीएचईएल के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करते हुए संस्थान की छवि को बेहतर बनाने का प्रयास करते रहना चाहिए ।
