12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेल37 गेंद में 64 रन, SRH को मिला नया हिटमैन! नीतीश रेड्डी...

37 गेंद में 64 रन, SRH को मिला नया हिटमैन! नीतीश रेड्डी के छक्कों ने आसमान छेद दिया

Published on

मुल्लांपुर

पंजाब किंग्स के खिलाफ जब सितारों से सजी सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम घुटने टेकते नजर आ रही थी, तब एक अनजान बल्लेबाज अपने छक्कों से वहां का आसमान छेद रहा था। दाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी ने सिर्फ 37 गेंद में 64 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम की इज्जत बचा ली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और पांच गगनचुंबी छक्के लगाए। चौथे नंबर पर उतरे नीतीश कुमार रेड्डी का यह पहला आईपीएल अर्धशतक था। अब्दुब समद (12 गेंद में 25 रन) ने भी रेड्डी का बखूबी साथ निभाया, दोनों के बीच छठे विकेट के लिए सिर्फ 20 गेंद में 50 रन की साझेदारी हुई। इसी के बदौलत हैदराबाद 64/4 से 182/9 तक पहुंच पाया।

कौन हैं नीतीश कुमार रेड्डी?
26 मई 2003 को आंध्रप्रदेश की कोस्टल सिटी विशाखापट्टनम में पैदा होने वाले नीतीश का पूरा नाम काकी नीतीश कुमार रेड्डी है। अगले महीने 21 साल के होने वाले नीतीश बिग हिटर माने जाते हैं। साथ ही साथ मीडियम फास्ट बॉलिंग और विकेटकीपिंग भी करते हैं। आंध्रप्रदेश के लिए वह 17 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें 20.96 की औसत और एक शतक और दो अर्धशतकों के साथ 566 रन बनाए हैं। उन्होंने इन मैचों में 22.96 की औसत से 52 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2020 में केरल के खिलाफ आंध्र के लिए पदार्पण किया, निचले क्रम में 60 गेंदों में 39 रन बनाकर आंध्र को सात विकेट से जीत दिलाने में मदद की। नीतीश रेड्डी को 22 लिस्ट ए मैच का भी अनुभव है।

पिता ने नौकरी छोड़कर बनाया क्रिकेटर
नीतीश कुमार रेड्डी एक साधारण परिवार से आते हैं। बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने अपनी जॉब छोड़ दी और सारा ध्यान नीतीश के करियर को आकार देने में लगा दिया। अब उनकी मेहनत रंग ला रही है। अनुभवी भारतीय टेस्ट बल्लेबाज और आंध्रप्रदेश के पूर्व कप्तान हनुमा विहारी ने सोशल मीडिया पर नीतीश की पारी की जमकर तारीफ की। यह इस ऑलराउंडर के टी-20 करियर का सर्वोच्च स्कोर भी है। आईपीएल 2023 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था।

IPL 2024 का पहला मैच खेल रहे थे
यह मौजूदा सीजन में उनका सिर्फ दूसरा ही मैच था। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 5 अप्रैल को हुए मैच में उन्होंने सिर्फ आठ गेंद में नाबाद 14 रन बनाते हुए टीम को 11 गेंद पहले जीत दिलाई थी। आईपीएल 2023 में उन्हें सिर्फ दो ही मुकाबले खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। टीम ने उन्हें बतौर गेंदबाज इस्तेमाल किया था, लेकिन विकेट भी नहीं मिल पाया था।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...