14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलअर्शदीप ने एक झटके में दिग्गजों को पछाड़ा, तोड़फोड़ मचाते हुए पर्पल...

अर्शदीप ने एक झटके में दिग्गजों को पछाड़ा, तोड़फोड़ मचाते हुए पर्पल कैप की दौड़ में यहां पहुंचे

Published on

नई दिल्ली:

आईपीएल 2024 में एक ओर जहां इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क की हवा टाइट है तो दूसरी ओर सस्ते बिके गेंदबाजों ने कहर मचा रखा है। चेन्नई सुपर किंग्स को बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में मिले मुस्तफिजुर रहमान ने 4 मैचों में गजब का प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट झटके हैं और पर्पल कैप अपने सिर पर पहन रखा है तो देसी स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास 8 विकेट हैं। इस लिस्ट में अब एक और देसी गेंदबाज की एंट्री हुई है। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

अर्शदीप सिंह पर्पल कैप की दौड़ में
पंजाब किंग्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट झटकने के साथ ही अर्शदीप सिंह के नाम 5 मैचों में 8 विकेट हो गए हैं। वह मैच से पहले दूर-दूर तक लिस्ट में नहीं दिख रहे थे। उनके नाम 4 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ही थे। हालांकि, अब खेल बदल गया है। सिंह ने मैच में गजब की गेंदबाजी की। उन्होंने 29 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने ट्रैविस हेड, एडेन मार्करम, मैच में भूचाल लाने वाले नीतीश रेड्डी और अब्दुल समद को चलता किया।

जिस अंदाज में अर्शदीप सिंह ने पंजाब की मैच में वापसी कराई उससे लग रहा था कि प्रीति जिंटा की टीम जीत जाएगी। हैदराबाद के 5 विकेट 100 रन पर गिर गए थे, लेकिन इसके बाद नीतीश रेड्डी ने बल्ले से बवाल प्रदर्शन किया। उन्होंने 37 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए 64 रन ठोक डाले। इससे मैच का पासा ही पलट गया। खैर, पंजाब के लिए खुशखबरी यह है कि अर्शदीप फॉर्म में आ गए हैं और टीम चाहेगी कि अगले कुछ मैचों में उनका यह प्रदर्शन जारी रहे।

आईपीएल 2024 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट

क्रम गेंदबाज मैच ओवर बॉल विकेट औसत खर्च रन
1 मुस्तफिजुर रहमान 4 16 96 9 14.22 128
2 युजवेंद्र चहल 4 14 84 8 11.12 89
3 अर्शदीप सिंह 5 18.2 110 8 20 160
4 खलील अहमद 5 20 120 7 24.29 170
5 कागिसो रबाडा 5 20 120 7 24.71 173
6 मोहित शर्मा 5 19 114 7 23.57 165
7 गेराल्ड कोएट्जे 4 14.3 87 7 22 154
8 मयंक यादव 3 9 54 6 9 54
9 पैट कमिंस 5 20 120 6 24.33 146
10 नांद्रे बर्गर 4 14 84 6 20.67 124

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...