भोपाल
श्री कष्टभंजन हनुमान जी महाराज मन्दिर सारंगपुर गुजरात से श्री स्वामी हरिप्रकाशदास श्री स्वामी नारायण ट्रस्ट अक्षर धाम संस्था के मुख्य स्वामी हरिप्रकाशदास के मुखारविंद से प्रवचन एवं भजन संध्या का आयोजन होटल शुभ शालीन पटेल नगर में किया जाएगा। ज्ञात हो कि श्री स्वामी हरिप्रकाशदास पहली बार भोपाल आ रहे हैं। महाराज जी के प्रवचन श्रवण करने महापौर मालती राय, सांसद प्रत्याशी आलोक शर्मा, एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भजन संध्या में शामिल होंगे। यह जानकारी वार्ड 62 के पार्षद राजेश चौकसे ने दी।
