14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलगुजरात टाइटंस से हार का कारण पूछ रहे थे कॉमेंटेटर, संजू सैमसन...

गुजरात टाइटंस से हार का कारण पूछ रहे थे कॉमेंटेटर, संजू सैमसन का जवाब सुन सन्न रह गए

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2024 में अब कोई भी टीम अजेय नहीं रही। राजस्थान रॉयल्स लगातार चार जीत के बाद अपने पांचवें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के करीब पहुंचते-पहुंचते हार गई। मैच रोमांचक था और आखिरी गेंद तक चला। जीटी के राशिद खान ने आरआर के खिलाफ जयपुर में आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर विनिंग चौका लगाया। मैच के बाद रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन से पूछा गया कि राजस्थान कैसे चूक गया? इस पर संजू सैमसन ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर कॉमेंटेटर सन्न रह गए।

संजू सैमसन ने कहा- मुझे लगता है कि खेल की आखिरी गेंद पर। कमेंटेटर ने आश्चर्य से पूछा- वाकई? फिर सैमसन ने विस्तार से बताया- इस समय बता पाना बहुत मुश्किल है। मैच के बाद यह बताना कप्तान के लिए मुश्किल होता है कि कहां मैच फिसला। जब हमारी भावनाएं थोड़ी शांत होंगी तो बता पाऊंगा। गुजरात टाइटंस को श्रेय देना होगा। इस टूर्नामेंट की यही खूबसूरती है।

उन्होंने आगे कहा- हमें सीखना होगा और आगे बढ़ना होगा। ‘जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो मैंने सोचा कि 180 के आसपास का स्कोर प्रतिस्पर्धी होगा। मुझे लगा कि 197 रन एक विजयी स्कोर था। ओस नहीं थी और विकेट थोड़ा सूखा और गेंद नीची रह रही थी। हमारे गेंदबाजी आक्रमण के साथ हमें ऐसा करना चाहिए था लेकिन उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ करीबी मुकाबले में तीन विकेट की हार के बाद काफी निराश नजर आए। उनका मानना है कि उनकी टीम को स्कोर का बचाव करना चाहिए था। रॉयल्स के 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस की टीम ने राशिद खान (11 गेंद में नाबाद 24) और राहुल तेवतिया (11 गेंद में 21 रन, तीन चौके) के बीच सातवें विकेट की 14 गेंद में 36 रन की साझेदारी से 20 ओवर में सात विकेट पर 199 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान शुभमन गिल (72) और साई सुदर्शन (35) ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

रियान पराग (48 गेंद में 76 रन, पांच छक्के, तीन चौके) और सैमसन (38 गेंद में नाबाद 68 रन, दो छक्के, सात चौके) ने इससे पहले अर्धशतक जड़ने के अलावा तीसरे विकेट के लिए 78 गेंद में 130 रन की साझेदारी की जिससे रॉयल्स ने तीन विकेट पर 196 रन बनाए। टीम अंतिम आठ ओवर में 108 रन जोड़े में सफल रही।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...