8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयकृपया हमें बख्श दीजिए... सुनवाई के बीच हाथ जोड़ अधिकारी ने मांगी...

कृपया हमें बख्श दीजिए… सुनवाई के बीच हाथ जोड़ अधिकारी ने मांगी माफी, फिर SC ने क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली:

बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और उत्तराखंड सरकार के दवा लाइसेंसिंग प्राधिकरण को जमकर फटकार लगाई। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने दोनों की माफी को अस्वीकार करते हुए कहा कि जनता को संदेश जाना चाहिए कि कोर्ट के वचन का महत्व होता है कोई इसका उल्लंघन नहीं कर सकता है।

‘कृपया हमें बख्श दीजिए…’
सुनवाई के बीच में ही उत्तराखंड के खाद्य और औषधि प्रशासन के संयुक्त निदेशक डॉ. मिथलेश ने कोर्ट से हाथ जोड़कर माफी मांगी। मिथलेश ने कहा कि कृपया मुझे बख्श दीजिए मैं जून 2023 में इस पद पर आया हूं ये मेरे आने से पहले हुआ था। बता दें कि कोर्ट ने इस मामले में अब 16 अप्रैल को सुनवाई करेगा। उत्तराखंड के खाद्य और औषधि प्रशासन के संयुक्त निदेशक डॉ. मिथलेश की बख्शने की बात सुनकर कोर्ट ने कहा कि हमें ऐसा क्यों करना चाहिए ? आपकी ऐसा करने की हिम्मत कैसे हुई? आपने क्या कार्रवाई की? आप कोर्ट से दया चाहते हैं लेकिन उन निर्दोष का क्या जिन्होंने कोविड टाइम में ये दवाएं लीं ?

कोर्ट ने हलफनामा नहीं किया स्वीकार
सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण की ओर से दायर माफी के हलफनामे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि उन्होंने ऐसा तब किया जब गलती पकड़ ली गई है। आरोपितों को अंडरटेकिंग के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई का सामना करना होगा। सुनवाई के दौरान पतंजलि और उसकी सब्सिडियरी दिव्य फार्मा के खिलाफ लीगल एक्शन लेने में लापरवाही के मामले में उत्तराखंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी के प्रति कोर्ट ने नाराजगी जताई। कोर्ट ने 2018 से अब तक राज्य लाइसेंसिंग अथॉरिटी, हरिद्वार में तैनात रहे जॉइंट डायरेक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...