13.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeभोपालशिवराज सिंह ने विवेकानंद से की PM मोदी की तुलना, बोले- अप्रासंगिक...

शिवराज सिंह ने विवेकानंद से की PM मोदी की तुलना, बोले- अप्रासंगिक हो गई है कांग्रेस

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के विदिशा में रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शामिल हुए. उन्होंने इस मौके पर कहा कि 100 साल पहले विवेकानंद द्वारा देश और दुनिया को नई दिशा दी गई थी. उनका नाम भी नरेंद्र था और 100 साल बाद आज हमारे देश के प्रधानमंत्री ने भी देश ही नहीं, दुनिया को भी नई दिशा दी है. उनका नाम भी नरेंद्र है.

उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर मेहनत करने और अपने बूथ पर 90 फ़ीसदी मतदान करने का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में आना चाहते हैं, वह आ सकते हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में लाने की बात कही. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व अप्रासंगिक हो गया है. उल्टे सीधे निर्णय ले रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा में आ चुके हैं और लगातार आ भी रहे हैं. उन्होंने अयोध्या में भगवान के प्राण प्रतिष्ठा में आए लिखित आमंत्रण को लिखित रूप से अस्वीकार कर दिया था, जिससे उन्हें अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है.

तकरीबन आधे घंटे से 45 मिनट तक चले उनके ऐसे उद्बोधन के दौरान उन्होंने विदिशा विधानसभा से जीत के अंतर को बुधनी के रिकॉर्ड अंतर को तोड़ने की कार्यकर्ताओं से अपील की. कार्यक्रम के दौरान कई छोटी बच्ची और बच्चों ने अपनी गुल्लक शिवराज सिंह चौहान को भेंट कीं, ताकि वह चुनाव में इसका इस्तेमाल कर सकें.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

दादाजी धाम मंदिर में देवर्षि नारद मुनि जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल में शनिवार...

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: होटल-रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर दोहरी मार

भोपाल। पिछले करीब डेढ़ महीने से गैस की किल्लत से जूझ रहे होटल, रेस्टोरेंट...