17.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़संतोषी विहार में भागवत कथा का समापन

संतोषी विहार में भागवत कथा का समापन

Published on

भोपाल

गोविंदपुरा क्षेत्र के संतोषी विहार पार्क में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन हवन और भंडारे के साथ संपन्न हुआ। उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रीमद भागवत कथा के आयोजक मुख्य परीक्षित वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव भागवताचार्य भागवत रत्न आचार्य नवलेश दीक्षित महाराज ने सबको सुखी, स्वस्थ, दीर्घायु, एवं संपन्न रहने का आशीर्वाद दिया निर्विघ्न सफल आयोजन के लिए गुरुजी ने समस्त सेवाधारी कार्यकर्ताओं भक्तों, तिवारी मिश्रा परिवार को सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भागवत कथा को संयोजक नेहा नितेश मिश्रा, दिनेश प्रसाद तिवारी, गणेश प्रसाद तिवारी, ज्ञानदेव मिश्रा, विनोद कुमार तिवारी, राकेश पांडे, राकेश तिवारी, फौजी सुरेंद्र तिवारी, मोनू मिश्रा, अमित गौर, ऋय तिवारी, आशीष तिवारी, उमेश तिवारी, आलोक गर्ग, निशा गर्ग, महेंद्र प्रसाद मिश्रा, उमेश गौतम, प्रदीप तिवारी, सौरव तिवारी, राजेश्वरी त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण की।
…………………………………………..
शांति और सौहाद्र्र् के साथ निजामुदृीन में मनाई ईद
भेल गोविंदपुरा के पिपलानी हजरत निजामुदृीन कॉलोनी में ईद की नमाज अदा की गई और मुल्क में शांति और अमन की दुआ की गई। वहीं युवाओं ने पुलिस बल को मिठाई खिलाकर ईद की बधाई दी।
…………………………………………..
औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारी संघ ने नागरिकों से की मतदान की अपील
आगामी लोकसभा निर्वाचन – 2024 में अधिक से अधिक लोगों तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न नवाचारों के माध्यम से नागरिकों से अपील की जा रही है। चाहे स्वच्छता वाहनों के माध्यम से मतदान करने की अपील हो अथवा गैस सिलेण्डरों पर मतदाता जागरूकता के संदेश चस्पा कर मतदाताओं को जागरूक करना हो। मतदाता जागरूकता आधारित प्रश्नोत्तरी फोन लगाओं, ईनाम पाओ प्रतियोगिता में भी शहर के युवा भाग ले रहे है। इसी अनुक्रम में गोविन्दपुरा औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारी संघ ने शहर के विभिन्न स्थानों पर फ्लैक्स लगाकर नागरिकों से मतदान की अपील की है। जीआईए के अध्यक्ष विजय गौड़ ने व्यापारी संघ में कार्यरत कर्मचारियों को भी मतदान दिवस के दिन मतदान करने हेतु सवैतनिक अवकाश दिये जाने की अपील की है।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this