14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलमुंबई ने पकड़ी जीत की रफ्तार... बुमराह के बाद सूर्या-ईशान का कहर,...

मुंबई ने पकड़ी जीत की रफ्तार… बुमराह के बाद सूर्या-ईशान का कहर, RCB को रौंदा

Published on

मुंबई,

दिनेश कार्तिक (23 गेंद में 53 रन), फाफ डुप्लेसिस (40 गेंद में 61 रन) और रजत पाटीदार (26 गेंद में 50 रन)के अर्धशतकों पर ईशान किशन (34 गेंद में 69 रन)और सूर्यकुमार यादव (19 गेंद में 52 रन) की फिफ्टी भारी पड़ गई। वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार रात आईपीएल के 25वें मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आठ विकेट खोकर 196 रन बनाए थे। जवाब में घरेलू दर्शकों के बीच मुंबई इंडियंस ने गेंद पहले सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। हार्दिक पंड्या (6 गेंद में 21 रन) ने विनिंग सिक्स लगाया। तिलक वर्मा ने 10 गेंद में 16 रन बनाकर उनका बखूबी साथ निभाया। यह मुंबई की पांच मैच में दूसरी जीत है तो आरसीबी की छह मुकाबलों में पांचवीं हार।

मुंबई की एकतरफा जीत
197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई का पहले ओवर से ही दबदबा देखने को मिला। पावरप्ले में स्कोर 72/0 था। ईशान किशन ने सिर्फ 23 बॉल में फिफ्टी जड़ी और मुंबई के लिए पावरप्ले के दौरान दूसरी बार अर्धशतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बने। दूसरे छोर पर खड़े रोहित शर्मा (24 गेंद में 38 रन) के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की।

इस सीजन में मुंबई की 5 मैचों में यह दूसरी जीत है. इस टीम ने इस सीजन में अपने शुरुआती 3 मैच हारे थे. मगर अब लगातार 2 मैच जीत लिए हैं. दूसरी ओर फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी टीम की 6 मैचों में यह 5वीं हार है.मैच में मुंबई को 197 रनों का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में इस टीम ने 3 विकेट गंवाकर 15.3 ओवरों में ही मैच अपने नाम कर लिया. मुंबई के लिए ओपनर ईशान किशन ने 34 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. वो 19 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए.

जबकि रोहित शर्मा ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाए. कप्तान हार्दिक पंड्या ने 6 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए और छक्का मारकर जीत दिलाई. आरसीबी के लिए कोई भी गेंदबाज कमाल नहीं दिखा सका. सभी मुंबई के सामने बेबस दिखे. फिर भी आकाश दीप, विजयकुमार वैशाक और विल जैक्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

मुंबई की पारी का स्कोरकार्ड: (199/3, 15.3 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंदबाज विकेट पतन
ईशान किशन 69 आकाश दीप 1-101
रोहित शर्मा 38 विल जैक्स 2-139
सूर्यकुमार यादव 52 विजयकुमार 3-176

कार्तिक ने 23 गेंदों पर जड़ी तूफानी फिफ्टी
मैच में आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 40 गेंदों पर 61 रन बनाए. जबकि रजत पाटीदार ने 26 गेंदों पर 50 रन जड़े. इसके बाद आखिर में दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों पर 53 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली. मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 21 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल और श्रेयस गोपाल को 1-1 सफलता मिली.

आरसीबी की पारी का स्कोरकार्ड: (196/8, 20 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंदबाज विकेट पतन
विराट कोहली 3 जसप्रीत बुमराह 1-14
विल जैक्स 8 आकाश मधवाल 2-23
रजत पाटीदार 50 गेराल्ड कोएत्जी 3-105
ग्लेन मैक्सवेल 0 श्रेयस गोपाल 4-108
फाफ डु प्लेसिस 61 जसप्रीत बुमराह 5-153
महिपाल लोमरोर 0 जसप्रीत बुमराह 6-153
सौरव चौहान 9 जसप्रीत बुमराह 7-170
विजयकुमार 0 जसप्रीत बुमराह 8-170

RCB पर हमेशा भारी रही है मुंबई इंडियंस
वैसे विराट कोहली की टीम बेंगलुरु पर हमेशा ही रोहित शर्मा की मुंबई भारी रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए, जिसमें मुंबई ने 21 में जीत दर्ज की है. जबकि 14 में बेंगलुरु को जीत मिली है. मगर पिछले 5 मुकाबले (मौजूदा मैच छोड़कर) देखें तो इसमें आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है. पिछले 5 मैचों में से आरसीबी ने 4 जीते हैं.

 

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...