14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलआ गया हूं, अब मैं डराऊंगा... सूर्यकुमार की एंट्री से दहल गई...

आ गया हूं, अब मैं डराऊंगा… सूर्यकुमार की एंट्री से दहल गई RCB, यूं मार-मारकर बनाया भर्ता

Published on

मुंबई

टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दिसंबर में चोटिल हो गए थे। पैर की चोट ठीक होने से पहले उन्हें स्पोर्ट्स हर्निया का पता था। इसकी सर्जरी हुई और वह करीब 4 महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे। आईपीएल के तीन मैच मिस करने के बाद वह चौथे में मैदान पर उतरी। सिर्फ दो गेंद पर बिना खाता खोले सूर्या का वापस लौटना पड़ा लेकिन आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने धमाका मचा दिया।

सूर्या ने एक ओवर में ठोके 24 रन
सूर्यकुमार यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैदान पर आते ही गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी। अपने शुरुआती 4 गेंद पर उन्होंने 4 रन बनाए थे। लेकिन फिर आकाश दीप को एक ही ओवर में 24 रन ठोक दिए। इंग्लैंड सीरीज में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले आकाश दीप को सूर्या ने पहली गेंद पर चौका मारा। दूसरी गेंद डॉट खेलने के बाद तीसरी पर उन्होंने छक्का मार दिया। चौथी गेंद पर दो रन लिया। इसके बाद आखिरी दो गेंदों को भी छक्के के लिए बाउंड्री के बाहर भेजा।

17 गेंद पर सूर्या ने ठोकी फिफ्टी
सूर्यकुमार यादव सिर्फ आकाश दीप को कुटाई करने के बाद नहीं रुके। एक ओवर बाद ही रीस टॉपले के खिलाफ 18 रन ठोक दिए। इस ओवर में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का मारा। इसी ओवर में सूर्या ने अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली। उन्होंने 17 गेंदबाजों को अर्धशतक लगाया और आईपीएल में यह उनकी सबसे तेज फिफ्टी है। 19 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से वह 52 रन बनाकर आउट हुए।

जून में होगा टी20 वर्ल्ड कप
जून में टी20 वर्ल्ड कप होना है। सूर्यकुमार यादव उसमें भारतीय टीम का अभिन्न अंग होने वाले हैं। सूर्या टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। इंजरी होने से पहले उन्होंने अपने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक ठोका था। 56 गेंदों पर सूर्या ने 106 रन बनाए थे। 60 टी20 इंटरनेशनल मैच में सूर्या के 7 शतक और 17 फिफ्टी हैं।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...