नई दिल्ली,
एमपी में 10वीं की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों को अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार है. इस साल 9 लाख स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड से 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा दी है. बोर्ड की कॉपी चेकिंग का काम 10 अप्रैल को खत्म कर लिया गया है और बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने वाला है.
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च को खत्म हो गईं थी. कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 5 फरवरी से 28 फरवरी तक किया गया था. वहीं, कक्षा 12 के बोर्ड एग्जाम 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित किए गए थे. वहीं, पिछले साल की बोर्ड परीक्षाएं 20 मार्च को खत्म हो गईं थी और रिजल्ट 2 अप्रैल को जारी कर दिया गया है. अनुमान है कि बोर्ड अगले सप्ताह तक 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर सकता है.
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://mpbse.nic.in/ पर जाना होगा.
स्टेप 2: अब होमपेज पर दिख रहे एमपी बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3: नये पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट करना होगा.
स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड भी कर सकेंगे.
स्टेप 5: स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट का एक प्रिंट आउट भी ले लें.
रिजल्ट जारी करने पहले मध्य प्रदेश बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर अधिसूचना जारी करेगा. इस अधिसूचना में बोर्ड द्वारा परीक्षाफल देखे जाने के माध्यमों (वेबसाइट, SMS, आदि) की जानकारी आधिकारिक तौर पर दी जाएगी. परीक्षाफल घोषित किए जाने के बाद परीक्षार्थी इन माध्यमों से अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक (Mark Sheet) देख और प्रिंट कर सकेंगे.
