11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यमुंबई नॉर्थ सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है उद्धव ठाकरे की शिवसेना,...

मुंबई नॉर्थ सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है उद्धव ठाकरे की शिवसेना, कांग्रेस खफा

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र की राजनीति में एक और घटनाक्रम में शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है, जबकि अब यह सीट कांग्रेस को दी जा चुकी है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर हमें यह सीट आवंटित की गई, तो हम यहां से चुनाव लड़ेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा प्रत्याशी यहां जरूर जीत का परचम लहराएगा। इसके साथ ही शिवसेना (यूबीटी) के विनोद घोसालकर ने नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है और यह विश्वास भी जताया कि वो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पीयूष गोयल को पराजित करने में सफल होंगे।

शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच बढ़ सकता टकराव
घोसालकर ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि मेरा विरोधी या प्रतिद्वंदी कौन है? जमीनी हकीकत यह है कि यहां मेरा आधार मजबूत है और यहां जनता का समर्थन मुझे प्राप्त है। लोग शिवसेना (यूबीटी) के प्रत्याशी को चुनावी मैदान में देखने के लिए आतुर हैं। फरवरी में यहां के लोग मेरे बेटे की हत्या से स्तब्ध थे। राउत और घोसालकर के दावे से शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच टकराव बढ़ सकता है।

कांग्रेस ने मुंबई नॉर्थ में अपना कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा
अब तक कांग्रेस ने मुंबई नॉर्थ में अपना कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा है। वहीं पार्टी ने राऊत औऱ घोसालकर के ताजा बयान पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया है। घोसालकर जिस सीट से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं, वो बीजेपी का गढ़ है। दरअसल पूर्व नगर निगम पार्षद अभिषेक वी. घोसालकर की शुक्रवार शाम (8 फरवरी) स्थानीय बदमाशों ने फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसने मुंबईवासियों को झकझोर कर रख दिया था।

महाविकास अघाड़ी गठबंधन तक ने निंदा की
इस घटना की महायुती से लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन तक ने निंदा की। बीते माह अभिषेक की पत्नी तेजस्वी घोसालकर ने दावा किया था कि वो भी हमलावरों के निशाने पर थी, लेकिन वो बच गईं, क्योंकि उन्हें अपने वेन्यू में पहुंचने में देर हो गई थी। एसएस (यूबीटी) को उम्मीद है कि अगर कोई सदस्य लोकसभा चुनाव में खड़ा होने का फैसला करता है तो घोसालकर परिवार के प्रति सहानुभूति लहर से उसे फायदा हो सकता है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...