8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में महिला की हत्या ने पीछे छोड़ दिए कई सवाल, पुलिस...

दिल्ली में महिला की हत्या ने पीछे छोड़ दिए कई सवाल, पुलिस ने भी मामले पर साध रखी है चुप्पी

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली में कल रात एक महिला की उसके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या को लेकर सवालों का अंबार है क्योंकि पुलिस के पास आज सुबह तक भी हत्या की वजह और हत्यारों के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं थी। घटना शाहदरा डिस्ट्रिक्ट की भिकम सिंह कॉलोनी में हुई है। फर्श बाजार पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।फर्श बाजार पुलिस को कल रात 10:59 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर का कहना था कि उसकी पत्नी को उसके पापा ने चाकू मार दिया है। वह बेहोश पड़ी हुई है, पीसीआर और एंबुलेंस की जरूरत है। कॉल पर थाने से एसआई चंद्रपाल और हेड कान्स्टेबल राहुल पहुंची। सोनी (34) अपने कमरे में घायल पड़ी थी। उसके हाथ पर चाकू से काटे जाने के निशाने थे। साथ ही एक घाव उसके पेट में था। उसे फौरन पास के डॉ हेडगेवार हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस भी ताने है खामोशी
जांच में पुलिस को पता चला है कि सोनी और उसके पति सतबीर का उनके पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। क्राइम और एफएसल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एमएलसी के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि मामला अभी काफी उलझा हुआ है। पुलिस भी ठीक से मामले पर कुछ नहीं बोल रही है, क्योंकि कॉल थी कि कॉलर के पिता ने चाकू मारा है। मगर मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला है कि पड़ोसियों से झगड़ा हुआ है।

अक्सर होते थे झगड़े
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मरने वाली महिला का अक्सर मौहल्ले के लोगों से झगड़ा होता था। यही नहीं महिला के हाथ पर चोट के जो निशान हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे महिला ने खुद अपने आप को घायल किया हो। यही कारण है कि पुलिस अधिकारी मामले पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...