15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeभोपालभोपाल की हैदरी मस्जिद में गूंजा 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' का नारा,...

भोपाल की हैदरी मस्जिद में गूंजा ‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी’ का नारा, वीडियो वायरल

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मस्जिद हर-हर मोदी घर-घर मोदी के नारे गूंज रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि मस्जिद में मोदी समर्थित नारों का यह वीडियो अलीगंज हैदरी मस्जिद का है. बताया जा रहा है कि बोहरा समाज ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा के पोस्टर लहराए और बोहरा समाज ने एकजुट होकर अबकी बार 400 पार, मोदी है तो मुमकिन है जैसे नारे लगाए.

भोपाल के जुमेरती स्थित अली गंज हैदरी मस्जिद में बोहरा समाज ने शुक्रवार को वहां से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा का स्वागत किया, आलोक शर्मा की मौजूदगी में मस्जिद परिसर में नारे लगे.बोहरा समाज के जौहर अली साहब , शेख मुर्तजा साहब, हुनेद सहित बड़ी संख्या में बोहरा समाज के धर्मावलंबी मौजूद रहे. भोपाल में तीसरे चरण में यानी की 7 मई को वोटिंग होगी.

बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 4 चरणों में संपन्न होगा. सूबे में 19 अप्रैल को 6 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके बाद 26 अप्रैल को 7 सीटों पर मतदान होगा. फिर 7 मई को 8 सीटें और फिर 13 मई को बची 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. मध्य प्रदेश में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख मतदाता थे. लेकिन 4 महीने में 3 लाख वोटर्स बढ़ चुके हैं. कुल वोटर्स में पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है. जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

दादाजी धाम मंदिर में देवर्षि नारद मुनि जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल में शनिवार...

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: होटल-रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर दोहरी मार

भोपाल। पिछले करीब डेढ़ महीने से गैस की किल्लत से जूझ रहे होटल, रेस्टोरेंट...