13.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeभोपाल'हमारे गृह मंत्री बहुत खतरनाक आदमी हैं', कैलाश विजयवर्गीय ने अमित शाह...

‘हमारे गृह मंत्री बहुत खतरनाक आदमी हैं’, कैलाश विजयवर्गीय ने अमित शाह के लिए क्या कह दिया?

Published on

छिंदवाड़ा

हमारे गृह मंत्री ऐसे खतरनाक आदमी हैं कि दिन मे लोगों को तारे दिखा देते हैं। उनके छिंदवाड़ा आने का मतलब ही यही है। सब कार्यकर्ता शेर बनकर काम करिए। यह बयान मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का है। विजयवर्गीय ने अमित शाह के छिंदवाड़ा दौरे के पहले यह बयान दिया है। कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने छिंदवाड़ा संभाग का प्रभारी बनाया है।

दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह 16 अप्रैल को छिंदवाड़ा में रोड शो करेंगे। उनके रोड शो के पहले छिंदवाड़ा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कमान संभाल ली है। उन्होंने कार्याकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप गृह मंत्री के बारे में जानते हैं। हमारे गृह मंत्री ऐसे खतरनाक आदमी हैं कि दिन मे लोगों को तारे दिखा देते हैं। उनके छिंदवाड़ा आने का मतलब ही यही है। सब कार्यकर्ता शेर बनकर काम करिए। निडर बनकर काम करिए। उन्होंने नारा लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता शेर है।

बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ पर आरोप लगाया है कि वे छिंदवाड़ा सीट पर चुनाव जीतने के लिए पैसे बंटवा रहे हैं। उन्होंने नकुलनाथ पर भी पैसे, बर्तन, शराब बांटने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि छिंदवाड़ा को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस ने उनके बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया है। बीजेपी ने पिछले चुनाव में 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। छिंदवाड़ा सीट पर ही कांग्रेस का कब्जा था।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

दादाजी धाम मंदिर में देवर्षि नारद मुनि जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल में शनिवार...

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: होटल-रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर दोहरी मार

भोपाल। पिछले करीब डेढ़ महीने से गैस की किल्लत से जूझ रहे होटल, रेस्टोरेंट...