8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में पानी के लिए झगड़े में गई महिला की जान, आतिशी...

दिल्ली में पानी के लिए झगड़े में गई महिला की जान, आतिशी ने की जल बोर्ड CEO के निलंबन की मांग

Published on

नई दिल्ली

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक सार्वजनिक नल से पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के मद्देनजर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। उन्होंने लेटर में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीईओ को निलंबित करने का अनुरोध किया है। आतिशी के पास जल मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने सक्सेना से मुख्य सचिव के अलावा वित्त विभाग, शहरी विकास विभाग और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से हुई चूक की एक स्वतंत्र जांच शुरू करने का आग्रह किया।

आतिशी ने लेटर में क्या कहा
आतिशी ने दावा किया कि अधिकारियों की वजह से 2023-24 वित्त वर्ष में दिल्ली जल बोर्ड में पैसे की कमी हो गई है। इसलिए वह बोरवेल बनाने जैसे आवश्यक कार्य करने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि एक साल से अधिक समय हो गया, मुख्यमंत्री ने दिल्ली में जल आपूर्ति में सुधार के लिए स्पष्ट निर्देश दिए थे और एक खाका पेश किया था। पिछले छह महीनों से हस्ताक्षरकर्ता ने पानी की आपूर्ति में बढ़ोतरी सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ और मुख्य सचिव को बार-बार निर्देश दिए, ताकि गर्मियों की शुरुआत होने पर पानी की कमी न हो।
क्या दिल्ली की सरकार गिराने की साजिश हो रही है? मंत्री आतिशी ने बीजेपी और एलजी पर लगाया बड़ा आरोप

दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को सस्पेंड करने की मांग
आतिशी ने आगे कहा कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद, दिल्ली में इस जल संकट को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी 34 वर्षीय पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने रविवार को 15 वर्षीय एक लड़की को गिरफ्तार किया। आतिशी ने कहा कि पानी की कमी के कारण फर्श बाजार में विवाद हुआ, जिसमें एक महिला के मौत की चौंकाने वाली घटना सामने आई। इस मामले में उपराज्यपाल से अनुरोध है कि दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को 24 घंटे के भीतर निलंबित किया जाए क्योंकि उनकी निगरानी के बावजूद यह आपराधिक लापरवाही हुई।

जल संकट पर कार्रवाई नहीं होने का लगाया आरोप
आतिशी ने कहा कि 2024 की गर्मियों के लिए पानी की आपूर्ति में वृद्धि न करने के लिए जिम्मेदार डीजेबी और जीएनसीटीडी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार) के अन्य विभागों के सभी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों के कृत्यों और निष्क्रियता के कारण दिल्ली में जनहानि हुई।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...