17.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़14 अप्रैल भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम दिवस: ईडी

14 अप्रैल भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम दिवस: ईडी

Published on

– बाबासाहब की जयंती पर ईडी ने किया माल्यार्पण

भोपाल

बीएचईएल, भोपाल में भारत के संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 133वीं जयंती पारंपरिक हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई । इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस एम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल भोपाल थे । बी के सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधकण एवं एस सी डोंगरे, अपर महाप्रबंधक एवं संपर्क अधिकारी एससी, बीएचईएल, भोपाल, संयुक्त सेड्यूल कास्ट, सेड्यूल ट्राइब्स एवं ओबीसी एम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यगण ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

कार्यक्रम में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि तथा भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे । रामनाथन ने कहा कि 14 अप्रैल भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम दिवस है । बाबा साहेब महज एक व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि एक युग प्रवर्तक थे जिन्होंने आधुनिक भारत का नव निर्माण किया । बाबा साहेब ने सामाजिक संरचना को बदलने का अभूतपूर्व कार्य किया ।

बाबा साहेब एक ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते थे, जो दुनिया में सबसे शक्तिशाली हो, पूरे विश्व का नेतृत्व करे और यहां के लोग सामाजिक, राजनैतिक तथा आर्थिक दृष्टि से सामर्थ्यवान और स्वतंत्र हों । उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया था कि देश से ऊपर कोई भी व्यक्ति नहीं होता है । देश की प्रगति के लिए हम सभी एकजुट होकर नि:स्वार्थ भाव से कंधे से कंधा मिलाकर कठिन परिश्रम करें । बाबा साहेब ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश और समाज की प्रगति के लिए आहूत कर दिया । उनका संदेश था शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो । उन्होंने कहा कि हम सब बाबासाहेब के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके सपनों को पूरा करें और एक शक्तिशाली भारत का निर्माण करें ।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this