15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलबाल-बाल बचा IPL फास्टेस्ट सेंचुरी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड... ट्रेविस हेड ने उड़ाए...

बाल-बाल बचा IPL फास्टेस्ट सेंचुरी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड… ट्रेविस हेड ने उड़ाए गेंदबाजों के होश

Published on

बेंगलुरु,

ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ओपनर ट्रेविस हेड ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में अपने बल्ले से धूम मचा दी. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेल रहे हेड ने सोमवार (15 अप्रैल) को एक ऐसी धुआंधार शतकीय पारी खेली, जिससे IPL इतिहास का एक धांसू रिकॉर्ड टूटने से बाल-बाल बच गया.

ओपनर ट्रेविस हेड ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ जमकर बल्ला चलाया और 39 गेंदों पर शतक जड़ दिया. इस तरह IPL इतिहास का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड टूटने से बच गया. IPL में यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल के नाम दर्ज है.

गेल और पठान का रिकॉर्ड टूटने से बचा
आरसीबी के लिए खेलते हुए गेल ने 30 गेंदों पर शतक जमाया था. उन्होंने यह पारी 23 अप्रैल 2013 को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेली थी. तब गेल ने 66 गेंदों पर नाबाद 175 रनों की आतिशी पारी खेली थी. इसके बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम पूर्व भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान का है.

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए यूसुफ पठान 37 गेंद पर शतक जमाया था. उन्होंने 13 मार्च 2010 को मुंबई के खिलाफ ब्रेबॉर्न में यह 100 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद डेविड मिलर हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 38 गेंदों पर शतक जमाया था.

मिलर ने 6 मई 2013 को आरसीबी के खिलाफ मोहाली में 101 रनों की पारी खेली थी. इस तरह ट्रेविस हेड अब 39 गेंद पर सबसे तेज शतक लगाने वाले IPL के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. हेड ने 39 गेंदों पर शतक जमाने के दौरान 8 छक्के और 9 चौके जमाए. उनका स्ट्राइक रेट 255 का रहा. हेड ने मैच में 41 गेंदों पर कुल 102 रनों की पारी खेली.

IPL में सबसे तेज शतक
30 बॉल – क्रिस गेल vs पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु 2013
37 बॉल – यूसुफ पठान vs मुंबई, ब्रेबॉर्न 2010
38 बॉल – डेविड मिलर vs आरसीबी, मोहाली 2013
39 बॉल – ट्रेविस हेड vs आरसीबी, बेंगलुरु 2024
42 बॉल – एडम गिलक्रिस्ट vs मुंबई, डीवाई पाटिल 2008

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...