14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यममता के भतीजे अभिषेक के खिलाफ अभिजीत, BJP की 12वीं लिस्ट में...

ममता के भतीजे अभिषेक के खिलाफ अभिजीत, BJP की 12वीं लिस्ट में किन उम्मीदवारों को मिली जगह

Published on

नई दिल्ली:

2024 की सबसे बड़ी चुनावी लड़ाई को शुरू होने में अब महज 3 दिन ही बचे हैं। इससे पहले आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी कर दी। इसमें सबसे खास सीट पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर है जहां टीएमसी के अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पार्टी ने अभिजीत दास को मैदान में उतारा है। बता दें कि ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि अगर उन्हें कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा है तो वह अमित शाह को टिकट दे सकते हैं। वहीं यूपी की देवरिया सीट से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट मिला है। भाजपा ने अपनी 12वीं लिस्ट में 4 राज्यों को शामिल किया है जिसमें 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

लोकसभा सीट उम्मीदवार का नाम
सतारा (महाराष्ट्र) छत्रपति उदयनराजे भोंसले
खडूर साहिब (पंजाब) मनजीत सिंह मन्ना मियाविंड
होशियारपुर (पंजाब) अनीता सोम प्रकाश
बठिंडा (पंजाब) परमपाल कौर सिद्ध आईएएस
फिरोजाबाद (यूपी) ठाकुर विश्वदीप सिंह
देवरिया (यूपी) शशांक मणि त्रिपाठी
डायमंड हार्बर (यूपी) अभिजीत दास

कब से शुरू हो रहे चुनाव, नतीजे किस तारीख को?
लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होगा जो 7 चरणों में पूरा होगा। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 25 मई और 1 जून को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 जून को आएंगे। मुकाबला एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन होगा। मोदी के नेतृत्व में एनडीए 400 पार के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो वहीं इंडिया को भी बड़ी जीत की उम्मीद है।

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....