15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeभोपालशादीशुदा निकला ब्वॉयफ्रेंड तो छात्रा ने ग्वालियर के किले से कूदकर दी...

शादीशुदा निकला ब्वॉयफ्रेंड तो छात्रा ने ग्वालियर के किले से कूदकर दी जान, हिरासत में प्रेमी

Published on

ग्वालियर ,

उसे इस बात का मालूम नहीं था कि उसका बॉयफ्रेंड शादी शुदा है. जिसके साथ वह जीने-मरने की कसमें खा रही थी, वह तो किसी और के साथ सात फेरे लेकर बैठा हुआ था. बॉयफ्रेंड की दगाबाजी का पता चला तो 21 साल की आकृति के पैरों तले जमीन निकल गई. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर आकृति ने ग्वालियर के किले से नीचे छलांग लगा दी.

यह घटनाक्रम मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित ऐतिहासिक किले पर सोमवार की देर शाम को घटित हुआ. जब शहर के दीनदयाल नगर में रहने वाली आकृति भदौरिया अपने बॉयफ्रेंड आदित्य शर्मा से मिलने के लिए किले पर पहुंची थी.बताया गया कि BBA LLB की स्टूडेंट आकृति भदौरिया का जिस लड़के के साथ लव अफेयर चल रहा था, उसकी शादी हो चुकी थी और आकृति को इस बात की जानकारी तक नहीं लगी थी.

सोमवार की शाम आकृति अपने बॉयफ्रेंड से मिलने किले पर मिलने आई, उससे ठीक पहले उसे इस धोखे का पता लग गया था. किले पर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद आकृति ने किले से नीचे छलांग लगा दी. लोगों ने इस बात की सूचना डायल 100 को दी, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. आकृति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आकृति के पिता संजय सिंह दिल्ली स्थिित केंद्रीय गृह मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी हैं. परिवार उनका ग्वालियर में रहता है. पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने आकृति के परिजनों को सूचना दे दी. आकृति के परिजन भी तुरंत अस्पताल पहुंच गए और पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आकृति के बॉयफ्रेंड को भी हिरासत में ले लिया है.

फिलहाल पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं कि आकृति ने खुद किले से कूदकर खुदकुशी की है या किसी ने उसे धक्का दिया है. मंगलवार को आकृति के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और बॉयफ्रेंड से पुलिस की पूछताछ जारी है.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

दादाजी धाम मंदिर में देवर्षि नारद मुनि जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल में शनिवार...

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: होटल-रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर दोहरी मार

भोपाल। पिछले करीब डेढ़ महीने से गैस की किल्लत से जूझ रहे होटल, रेस्टोरेंट...