11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयजरूरी नहीं कि मैं... सियासत में एंट्री से पहले ही BJP पर...

जरूरी नहीं कि मैं… सियासत में एंट्री से पहले ही BJP पर रॉबर्ट वाड्रा ने लगाए ये आरोप

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा क्या इस बार लोकसभा का चुनाव लड़ते हुए नजर आएंगे। रॉबर्ट वाड्रा ने लोकसभा चुनाव लड़कर सक्रिय राजनीति में प्रवेश का संकेत दिया है। एक बार फिर उनकी ओर से कहा गया कि 2019 तक कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी के लोग चाहते हैं कि वह उनका प्रतिनिधित्व करें, हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी को करना है। वाड्रा ने कहा कि पार्टी उनके नाम पर विचार करती है तो उन्हें कोई झिझक नहीं होगी। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी को लगता है कि मैं बदलाव ला सकता हूं, एक्टिव पॉलिटिक्स में आऊंगा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि मैं अमेठी से चुनाव लड़ूंगा, मैं मुरादाबाद और हरियाणा से भी चुनाव लड़ सकता हूं।

चुनाव लड़ने को लेकर एक बार फिर रॉबर्ट वाड्रा की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जहां तक सक्रिय राजनीति में मेरी भूमिका का सवाल है, जब मैंने लोगों के लिए काम किया है तो उन्होंने मुझे हमेशा मजबूत किया है। देश चाहता है कि मैं एक्टिव पॉलिटिक्स आऊं। बीजेपी पर भेदभाव की राजनीति करने वाली पार्टी होने का आरोप लगाते हुए वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस को सनातन विरोधी कहना बीजेपी का प्रचार का अपना तरीका है। उन्होंने कहा, उनका पूरा परिवार धर्मनिरपेक्ष और भेदभाव से दूर है।

वाड्रा ने बीजेपी की आलोचना करते हुए सत्तारूढ़ दल पर गांधी परिवार से संबंधित होने के कारण उन्हें टारगेट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार से जुड़े होने के कारण मुझे हमेशा एक सॉफ्ट टारगेट बनाने की कोशिश हुई। वाड्रा ने कहा कि लोगों ने महसूस किया है कि मुझे उन्हें एक बिजनेसमैन के रूप में नहीं बल्कि संसद के अंदर एक सांसद के रूप में जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप देखेंगे कि जब भी चुनाव आते हैं, मेरा नाम इस्तेमाल किया जाता है।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि इंडिया गठबंधन भारी अंतर से जीतने जा रहा है और देश में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार बनेगी। उन्होंने कहा जो नया गठबंधन बना है, उसे मजबूत रखा जाएगा। क्योंकि हमारी सोच देश को मजबूत करने की है। आने वाले समय में हम देश में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाएंगे। देश को धर्मनिरपेक्ष बनाए रखेंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से अब तक अमेठी और रायबरेली से अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...