15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeभोपालRTI में वंदे भारत ट्रेन की खुल गई पोल? रेलवे ने कहा-...

RTI में वंदे भारत ट्रेन की खुल गई पोल? रेलवे ने कहा- आमदनी का अलग रेकॉर्ड नहीं रखा जाता

Published on

भोपाल

रेल मंत्रालय वंदे भारत रेलगाड़ियों से आमदनी का अलग रेकॉर्ड नहीं रखता है। एक आरटीआई अधिनियम के तहत दायर एक आवेदन के जवाब में दी गई है। मध्य प्रदेश निवासी चंद्रशेखर गौड़ ने यह जानना चाहा था कि रेल मंत्रालय ने पिछले दो वर्षों में वंदे भारत रेलगाड़ियों से कितना राजस्व अर्जित किया है और क्या इनके संचालन से कोई लाभ या हानि हुई है।रेल मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा कि ट्रेन के हिसाब से राजस्व रेकॉर्ड नहीं रखा जाता। वंदे भारत देश की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है, जिसे 15 फरवरी, 2019 को नयी दिल्ली और वाराणसी के बीच हरी झंडी दिखाई गई थी। आज 102 वंदे भारत ट्रेन 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 284 जिलों से होकर 100 मार्गों पर चलती हैं।

रेलवे के आंकड़ो पर किया सवाल
रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि अब तक दो करोड़ से अधिक लोगों ने वंदे भारत ट्रेन से यात्रा की है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में वंदे भारत रेलगाड़ियों द्वारा तय की गई दूरी पृथ्वी के 310 चक्कर लगाने के बराबर है। गौड़ ने आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि रेलवे वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या और संबंधित रेलगाड़ियों द्वारा तय की गई दूरी का रेकॉर्ड रखता है, लेकिन राजस्व सृजन के संबंध में सबसे महत्वपूर्ण जानकारी नहीं रखता।

राजस्व की स्थिती का अलग रेकॉर्ड रखना चाहिए
उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारी एक वर्ष में वंदे भारत रेलगाड़ियों द्वारा तय की गई दूरी की गणना पृथ्वी के चारों ओर कुल चक्करों के बराबर कर सकते हैं, लेकिन उसके पास इन ट्रेन से एकत्र हुए कुल राजस्व की गणना नहीं है। रेलवे के लिए वंदे भारत ट्रेन से राजस्व की स्थिति का अलग रेकॉर्ड रखना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड नयी पीढ़ी की ट्रेन हैं और इनकी लाभप्रदता से वास्तविक लोकप्रियता स्थापित होगी।रेलवे ने पिछले साल अक्टूबर में दायर आरटीआई के तहत एक अन्य आवेदन के जवाब में कहा था कि वंदे भारत रेलगाड़ियों में कुल मिलाकर 92 प्रतिशत से अधिक सीट बुक रहती हैं, जिसे रेलवे अधिकारी उत्साहजनक आंकड़ा मानते हैं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

दादाजी धाम मंदिर में देवर्षि नारद मुनि जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल में शनिवार...

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: होटल-रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर दोहरी मार

भोपाल। पिछले करीब डेढ़ महीने से गैस की किल्लत से जूझ रहे होटल, रेस्टोरेंट...