11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयबात-बात में क्यों हो रहे मर्डर, क्या क्राइम कैपिटल बनती जा रही...

बात-बात में क्यों हो रहे मर्डर, क्या क्राइम कैपिटल बनती जा रही है दिल्ली ?

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली एक धीरे-धीरे क्राइम कैपिटल बनती जा रही है। पिछले कुछ सालों में दिल्ली में गोलीबारी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। छोटी-छोटी बातों पर मर्डर हो रहे हैं। सोमवार को लाल किले के पास, मंगलवार को मीत नगर फ्लाईओवर पर, पिछले हफ्ते सीलमपुर में रंगदारी मांगने से इनकार करने पर बीच सड़क पर शख्स को गोली मार दी। ये तो महज कुछ चुनिंदा उदाहरण हैं, असली लिस्ट बहुत बड़ी और भयावह है। पहले लोग बंदूक को छिपाकर रखते थे, लेकिन अब बदमाश गन लेकर खुलेआम घूमते हैं, लूटपाट करते हैं और दिन दहाड़े भी गोलीबारी करते हैं। ऐसा लगता है कि बंदूकें आसानी से मिल रही हैं। इसका नतीजा ये हो रहा है कि चोरी, डकैती, किडनैपिंग और रंगदारी जैसी घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इससे पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठता है।

पड़ोसी राज्यों से कैसे पहुंचते हैं अवैध हथियार
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, बाहरी दिल्ली में अवैध हथियारों का कारोबार बहुत चलता है। आसपास के राज्यों यूपी, राजस्थान, हरियाणा के अपराधी दिल्ली के बदमाशों को आसानी से हथियार सप्लाई कर देते हैं। ये हथियार कई तरीकों से दिल्ली पहुंचते हैं, जैसे बसों में बार-बार डिब्बा बदलना, गाड़ियों में छिपाना, दूध के डिब्बे में रखना। हाल ही में ये सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी ग्राहकों को फंसाने और आपस में बात करने के लिए कर रहे हैं, ताकि पुलिस को पकड़ना मुश्किल हो जाए।

दिल्ली पुलिस ने 29 मार्च को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक हथियार बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह गिरोह तैयार और अधबनी बन्दूकें बनाता था, साथ ही ग्राहक की पसंद के हिसाब से बंदूकें को डिजाइन में बदलाव करके उनके घर तक पहुंचा देता था।

रील्स बनाने के चक्कर में बढ़ रहा गन कल्चर
पुलिस को एक और परेशानी भी हो रही है, युवा लड़के बंदूक को मजेदार चीज समझते हैं। उन्हें लगता है बंदूक रखने से जल्दी पैसा कमाया जा सकता है, या फिर सोशल मीडिया पर फेम मिल सकता है। एक पुलिस वाले ने बताया कि “चमचमाती गाड़ियां, खतरनाक बंदूकें दिखाने वाले वीडियो, गानों के साथ धमकियां देने वाले वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं, जिससे और लोग भी ऐसे हथियार चाहते हैं।”

बदमाशों ने भी बदले अपने तरीके
पुलिस से बचने के लिए हथियार बेचने वाले भी नए तरीके अपना रहे हैं। पहले वो फोन पर बात करते थे, जिससे उन्हें पकड़ना आसान था। लेकिन अब वो इंटरनेट कॉल का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि पुलिस उनकी बातचीत को ना सुन सके। इसके अलावा हथियार बेचने वाले अब फोन साथ में नहीं रखते, खासकर उन इलाकों में जहां ज्यादा सख्ती नहीं होती। हथियार लाने के लिए वो रात में सफर करते हैं और अगले ही दिन वापस आ जाते हैं ताकि किसी को शक ना हो।

कितनी कीमत में मिल जाते ही बंदूक
पुलिस के अनुसार, ये अवैध हथियार बनाने वाले सिर्फ 1500 रुपये में एक सिंगल-शॉट वाली पिस्तौल बना लेते हैं, जिसे वो फिर 10,000 रुपये तक में बेच देते हैं। बंदूक जितनी अच्छी और डिजाइन में जितनी खास होती है, उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा होती है। साधारण कट्टों से लेकर आटोमैटिक बंदूकें तक, सब कुछ 5,000 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक में मिल जाता है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...