भोपाल
उद्योग नगरी में चल रहे इंटक प्रीमियर लीग में खेल प्रेमियों को उत्साह चरम पर है। बड़ी संख्या में मैच का रोमांच देखने भेलकर्मी सहित उद्योगनगरी के खेल प्रेमी पहुंच रहे हैं। हेम्टू इंटक यूनियन के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ शाखा क्रिकेट ग्राउंड पिपलानी में इंटक प्रीमियर लीग आईपीएल के 2 बेहद रोमांचक मैच संपन्न हुए। भेल भोपाल के कर्मचारी इंटक प्रीमियर लीग से जुड़कर क्रिकेट का भरपूर लुफ्त ले रहे है।
इंटक के सुरेश मेहरा ने बताया की मंगलवार के दोनों मैच के विजेता क्रमश सीआईएसएफ डिफेंडर एवं डब्लूटीएम एवेंजर रहे। सीआईएसएफ डिफेंडर टीम से मैन ऑफ द मैच विकास सिंह रहे जिन्हें आज के मुख्य अतिथि बीएचईएल गेस्ट हाउस के इंचार्ज योगेन्द्र सिंह द्वारा मैन ऑफ द मैच दिया गया।
