11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयमुंबई में तपते सूरज ने बरपाया कहर, 14 साल में अप्रैल नहीं...

मुंबई में तपते सूरज ने बरपाया कहर, 14 साल में अप्रैल नहीं रहा इतना गर्म, टेंशन दे रहा IMD का अलर्ट

Published on

मुंबई

मुंबई में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस महानगर के लिए साल 2009 के बाद से अप्रैल महीने का सर्वाधिक गर्म दिन है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि 16 अप्रैल को सांताक्रूज स्थित ऑब्जर्वेटरी (मुंबई के उपनगरों का प्रतिनिधि) ने अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। कोलाबा ऑब्जर्वेटरी (दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधि) में पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

14 साल का रिकॉर्ड टूटा
मुंबई स्थित आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि हमारी सांताक्रूज स्थित ऑब्जर्वेटरी ने कल (मंगलवार) 39.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जो पिछले 14 साल में अप्रैल महीने का सबसे अधिक तापमान था। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल, 2009 को महानगर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को कोलाबा और सांताक्रूज़ वेधशालाओं ने क्रमशः 37.9 डिग्री सेल्सियस और 34.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया था।

ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए ‘हीटवेव‘ की चेतावनी
पिछले दो दिनों (सोमवार और मंगलवार) के लिए आईएमडी ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए ‘हीटवेव‘ की चेतावनी जारी की थी। दोनों दिन ठाणे और रायगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, लेकिन मुंबई में पारा उस स्तर को पार नहीं कर सका। हालांकि, मुंबई के लोगों को बुधवार को बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिली।

बुधवार को तापमान में गिरावट
कोलाबा और सांताक्रूज़ ऑब्जर्वेटरी ने अधिकतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें बुधवार को मुंबई में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की उम्मीद थी, लेकिन वास्तविक गिरावट (चार-पांच डिग्री सेल्सियस) रही।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...