15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलविराट में रोहित वाली बात नहीं... राहुल ने बताया बंद कमरे की...

विराट में रोहित वाली बात नहीं… राहुल ने बताया बंद कमरे की बात, कुछ भी बाकी नहीं छोड़ा

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपरजायंट्स को कप्तान केएल राहुल ने अपनी टीम के प्रदर्शन, कोच के साथ संबंध और ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में खुलकर अपनी बात रखी। रविचंद्रन अश्विन के साथ खास बातचीत में राहुल ने लखनऊ और पंजाब किंग्स के लिए अपनी कप्तानी के अनुभवों को साझा किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत की कप्तानी भी की है। राहुल का मानना है कि उन्होंने अपनी सोच और टीम मैनेजमेंट की सलाह मानने के बीच अब सही संतुलन बना लिया है। इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी केल साथ टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम के बारे में भी बताया।

राहुल ने भारतीय टीम के साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘एक टीम का निर्माण आपके द्वारा चुने गए खिलाड़ियों पर निर्भर करता है। आप अहम जगहों पर ऑक्शन में चूकने का जोखिम नहीं उठा सकते। मुझे यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि कप्तानी के पहले कुछ सालों में मैंने कुछ गलतियां भी की हैं।’

ड्रेसिंग रूम में कमाल के हैं रोहित शर्मा
वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्ववर्ती विराट कोहली की नेतृत्व शैली के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा, ‘रोहित ड्रेसिंग रूम में शांति की भावना लाए। कप्तान का जुनून वही रहता है। इससे खिलाड़ियों को अपनी भूमिका समझने और उसमें ढ़लने के लिए पर्याप्त समय मिलता है।’

राहुल ने कहा, ‘विराट ने पहले ही एक स्तर तय कर दिया था कि मैदान पर कैसे रहना है और रोहित शांति से चीजों को करते है।’ उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और केन विलियमसन को सबसे जेंटलमैन खिलाड़ियों में से एक करार दिया।

कोच के साथ तालमेल बनाते हैं केएल राहुल
राहुल मौजूदा समय में मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ काम कर रहे हैं। वह अतीत में अनिल कुंबले और एंडी फ्लावर के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘जब आप कप्तानी करते हैं तो बहुत सारी जानकारी आती है। किस जानकारी का इस्तेमाल कैसे करना यह आपको तय करना होता है। कई बार आपकी सोच कोच के विपरीत होती है।’

राहुल ने कहा, ‘मेरे लिए शुरुआत में कोच की बात को काटना कठिन था क्योंकि सांस्कृतिक रूप से हमें बड़ों का सम्मान करना सिखाया जाता है। कई बार चीजें योजना के अनुसार नहीं होती थी और मैं सो नहीं पा रहा था। मुझे एहसास हुआ कि आपको टीम के खिलाड़ियों के अलावा कोच के साथ भी सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने की जरूरत है। हम दोनों टीम के लिए एक ही चीज चाहते है।’

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...