15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeखेलIPL: अंपायर ने उठा दी थी अंगुली, आउट होते-होते बचे रोहित फिर...

IPL: अंपायर ने उठा दी थी अंगुली, आउट होते-होते बचे रोहित फिर भी नहीं आए मुंबई के काम

Published on

मुल्लांपुर

पांचवें ओवर की चौथी बॉल पर जोरदार एक स्लोअर यॉर्कर से हर्षल पटेल ने रोहित शर्मा को फंसा लिया था। क्रीज के काफी दूर से फेंकी गई गेंद रोहित के फ्रंट फुट पर लगी। एलबीडब्ल्यू की अपील पर अंपायर ने अंगुली उठाने में कोई झिझक नहीं दिखाई। सूर्या के जोर देने के बाद रोहित ने डीआरएस लिया। एकमात्र सवाल यही था कि क्या बॉल लेग साइड से बाहर की ओर निकल जाएगी। बॉल-ट्रैकिंग से पता चला कि बॉल लेग स्टंप से चूक गई होती और रोहित बच गए। पंजाब का खेमा यकीन नहीं कर पा रहा था कि रोहित शर्मा नॉटआउट हैं। 11 गेंद में 17 रन बनाकर खेल रोहित इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और 25 गेंद में 36 रन बनाकर चलते बने।

जीवनदान मिलने के बाद धीमी बैटिंग
आईपीएल 2024 में गुरुवार रात मुल्लांपुर के नवनिर्मित महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियस की टक्कर हुई। मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। तीसरे ही ओवर में कागिसो रबाडा ने ईशान किशन को फंसा लिया सिर्फ आठ रन पर चलता किया। दो ओवर बाद ही रोहित शर्मा भी आउट हो गए थे, लेकिन उन्हें जीवनदान मिल गया। इस बीच रोहित शर्मा ने रन गति धीमी कर ली और बड़े शॉट्स लगाने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव ने उठाई। सूर्या ने 34 गेंद में सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

फिर ऐसे आउट हुए रोहित शर्मा
एक छोर पर खड़े सूर्यकुमार यादव ने जब अपना अर्धशतक पूरा कर लिया तो लगा कि रोहित भी अब गियर बदलेंगे, हुआ भी ऐसा ही, लेकिन इक्का-दुक्का शॉट के बाद उनकी पारी खत्म हो गई। 12वें ओवर की चौथी बॉल पर सैम करन ने उन्हें पॉइंट के फील्डर के हाथों कैच करवाया। 99 रन पर मुंबई को दूसरा अहम झटका लगा। रोहित शर्मा 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज ने आगे आकर डीप कवर की ओर खेलना चाहा, लेकिन शॉट लगाने के दौरान बल्ला उनके एक हाथ से निकल गया। इसी बीच गेंद ने बल्ले का निचला भाग लिया और बॉल सीधा पॉइंट फील्डर की ओर हवा में गई। वहां मुस्तैद हरप्रीत बरार ने अपने आगे की ओर डाइव लगाकर एक बेहतरीन कैच पकड़ा।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...