15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलये नियम नहीं बर्बादी है, अब जहीर खान ने 'इम्पैक्ट प्लेयर' रूल...

ये नियम नहीं बर्बादी है, अब जहीर खान ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ रूल पर उठाए सवाल, भारत के लिए खतरा बताया

Published on

नई दिल्ली

‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम 2023 सत्र से लागू किया गया, जिसमें सभी आईपीएल टीम को मैच के दौरान एक खिलाड़ी को बदलने की स्वीकृति होती है। विशेषज्ञों ने तर्क दिया है कि यह नियम एक ऑलराउंडर की भूमिका को कमतर करता है। शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी को उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने केवल पावर हिटर के रूप में इस्तेमाल किया है। दुबे मध्यम गति के गेंदबाज भी हैं और टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के विकल्प के लिए दावेदार हैं लेकिन उन्हें गेंद से अपनी प्रतिभा दिखाने का बामुश्किल मौका मिल रहा है।

जहीर खान ने ‘जियो सिनेमा’ द्वारा आयोजित ऑनलाइन बातचीत में कहा, ‘मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि यह बहस का मुद्दा है, थोड़ी चिंता जरूर है, लेकिन हमें इससे निपटने का तरीका ढूंढने की जरूरत है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम में आपको कामचलाऊ ऑलराउंडर मिलेंगे।’ विश्व कप 2011 में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले जहीर का मानना है कि मोहम्मद सिराज को टी-20 विश्व कप टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ आना चाहिए। उन्हें साथ ही लगता है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी टीम का हिस्सा होना चाहिए।

इस 45 वर्षीय बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘टीम का चयन अब भी दो सप्ताह दूर है लेकिन अर्शदीप एक गंभीर दावेदार है और चयनकर्ता उस पर नजर रख रहे हैं। खलील अहमद, मोहसिन खान और यश दयाल पर भी नजरें रहेंगी। सिराज बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कभी-कभी यह प्रारूप के बारे में होता है, लेकिन वह वापसी करने के लिए सक्षम हैं। मुझे लगता है कि उन्हें टी-20 विश्व कप टीम का हिस्सा होना चाहिए।’

टी-20 विश्व कप में विकेटकीपिंग की भूमिका कौन निभाएगा, इस सवाल में जवाब में जहीर ने कहा, ‘मैं उनकी (ऋषभ पंत की) प्रगति से खुश हूं। मुझे यकीन नहीं था कि आईपीएल से पहले इतने लंबे ब्रेक के बाद वह कैसा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन पिछले छह-सात मैचों में उनकी प्रगति, उनका नेतृत्व कौशल और विकेटकीपिंग सभी पहलुओं में सफल रही।’

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...