15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ में केजरीवाल को दी गई मिठाइयां शुगर फ्री, आम भी सिर्फ...

तिहाड़ में केजरीवाल को दी गई मिठाइयां शुगर फ्री, आम भी सिर्फ 3 बार, कोर्ट में वकील ने ED के दावे पर उठाया सवाल

Published on

नई दिल्ली,

शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर शुक्रवार को एक बार फिर सुनवाई हुई. उन्होंने नियमित रूप से अपने डॉक्टर से वर्चुअल कंसल्टेंशन की मंजूरी मांगी है. इस बीच केजरीवाल ने जेल में आलू-पूड़ी और मिठाइयां खाने के ईडी के दावे पर जवाब दिया है.

मेडिकल के आधार पर जमानत के लिए जेल में आलू-पूड़ी, आम और मिठाई खाने के ईडी के दावे पर केजरीवाल के वकील ने कहा है कि उनके मुवक्किल डायबिटीज से जूझ रहे हैं. उन्हें रोजाना 50 यूनिट इंसुलिन दिया जा रहा है.

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि अब तक घर से उन्हें जेल में 48 बार खाना भेजा गया है, जिसमें से सिर्फ तीन बार ही आम भेजे गए हैं. केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने आठ मार्च के बाद से आम नहीं खाया है. आम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 51 होता है, जो चावल में 73 और ब्राउन राइस में 68 ग्लाइसेमिक इंडेक्स से कम है और डाइट चार्ट के तहत उन्हें इसकी मंजूरी दी गई है.

शुगर फ्री मिठाई खा रहे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल की जेल में नियामित स्वास्थ्य जांच और इंसुलिन देने की मांग के मामले में ED ने कोर्ट को बताया कि जेल ऑथारिटी से केजरीवाल के डाइट चार्ट की रिपोर्ट आ रही है. कोर्ट ने केजरीवाल से याचिका की कॉपी सभी को देने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि हमें अभी तक याचिका के बारे में पता नहीं है कि उसमें क्या मांग की गई है. केजरीवाल की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हमने ईडी को अर्जी की कॉपी दे दी थी. केजरीवाल ने कहा कि वह 22 सालों से डायबिटिक हैं.

क्या है ये पूरा मामला?
अरविंद केजरीवाल डायबिटीज के मरीज हैं. ऐसे में उनके वकीलों ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पहले एप्लिकेशन दायर कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल को डॉक्टर से नियमित कंसल्टेशन देने की मांग की है. हालांकि उन्होंने गुरुवार को ये एप्लिकेशन वापस ले ली थी. लेकिन शुक्रवार को इसे दोबारा दायर किया.

23 अप्रैल तक हिरासत में रहेंगे केजरीवाल
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इससे पहले ईडी ने उन्हें मामले में पूछताछ के लिए 9 समन जारी किए थे. हालांकि, केजरीवाल किसी भी समन पर पेश नहीं हुए. गिरफ्तारी के बाद लगभग 10 दिन तक केजरीवाल ईडी की कस्टडी में रहे थे. इसके बाद 1 अप्रैल को उन्हें अदालत ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद 15 अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें फिर 23 अप्रैल तक की हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल अरविंद केजरीवाल 23 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में ही रहेंगे. वहीं, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाई होगी.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...