15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयमनीष सिसोदिया की जमानत पर फैसला सुरक्षित, CBI ने कहा- जमानत मिली...

मनीष सिसोदिया की जमानत पर फैसला सुरक्षित, CBI ने कहा- जमानत मिली तो पूरा हो जाएगा इनका मकसद

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी इस अंतरिम जमानत याचिका को वापस ले लिया. आप नेता ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी.

मनीष सिसोदिया की इस याचिका पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के सामने सुनवाई के दौरान सीबीआई ने उनकी जमानत का विरोध किया और कहा कि सिसोदिया घोटाले के किंगपिन हैं. इसलिए इनको जमानत नहीं दी जानी चाहिए.जमानत दी गई तो वह सबूतों और गवाहों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर दबाव से असर डाल सकते हैं.

तो पूरा हो जाएगा इनका मकसद
सिसोदिया की जमानत का विरोध करते हुए सीबीआई ने कहा कि पूरी सोसायटी आर्थिक अपराधों से पीड़ित है. इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक बार कहा था कि भ्रष्टाचार समाज के लिए कैंसर है. अगर जमानत दी गई तो सिसोदिया आगे की जांच और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. अगर स्टेज पर जमानत दी गई तो निश्चित रूप से इनका मकसद पूरा हो जाएगा.

सीबीआई ने दलील दी कि हम बार-बार कहते हैं कि ये घोटाले के किंगपिन है. इनकी याचिका में देरी का ग्राउंड है. हम बता चुके है कि देरी के क्या कारण हैं. इसी कोर्ट ने अपने पुराने आदेश में भी माना है कि सिसोदिया मास्टरमाइंड हैं. वहीं, इस याचिका पर सिसोदिया की ओर से पिछली ही सुनवाई के दौरान दलीलें दी जा चुकी थी. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सिसोदिया की याचिका पर अपना फैसला 30 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रख लिया.

वापस ली अर्जी
अदालत द्वारा फैसला सुरक्षित रख जाने बाद सिसोदिया ने अपनी अंतरिम जमानत अर्जी को वापस ले लिया. सिसोदिया के वकील ने कहा कि अब कोर्ट नियमित जमानत पर फैसला कोर्ट सुरक्षित कर चुकी है. इसलिए अंतरिम जमानत की याचिका वापस ले रहे हैं.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...