15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलपोलार्ड और डेविड ने तोड़ा IPL का बड़ा नियम, तो BCCI ने...

पोलार्ड और डेविड ने तोड़ा IPL का बड़ा नियम, तो BCCI ने ठोका तगड़ा जुर्माना, यूं अकल लगाई ठिकाने

Published on

नई दिल्ली:

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिम डेविड और बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड पर पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की तरफ से टिम डेविड और पोलार्ड पर जुर्माना लगाए जाने को लेकर खुद जानकारी दी गई है।डेविड और पोलार्ड ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 के लेवल 1 का अपराध किया है। इसके चलते डेविड और पोलार्ड पर उनकी मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। इस आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मैच रेफरी का फैसला अंतिम माना जाता है। दोनों ने ही अपनी गलती स्वीकार कर ली है।

हालांकि आईपीएल द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि टिम डेविड और कायरन पोलार्ड को किस गलती की सजा मिली है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पोलार्ड और डेविड को डगआउट में बैठकर सूर्यकुमार यादव को डीआरएस लेने के लिए कहने पर सजा मिली है। आखिर क्या था वो पूरा मामला, आइये आपको बताते हैं।

क्या था पूरा डीआरएस का मामला?
डीआरएस का उपयोग करते समय खिलाड़ियों को मैदान के बाहर से किसी की मदद लेने की अनुमति नहीं है। दरअसल, पंजाब के खिलाफ डगआउट में मुंबई इंडियंस टीम के सदस्यों और सहयोगी स्टाफ को कथित तौर पर रिव्यू मांगने का निर्णय लेने में सूर्यकुमार यादव को अवैध सहायता प्रदान करते हुए देखा गया था। टेलीविजन कैमरों में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर को यादव को इशारा करते हुए दिखाया गया कि उन्होंने जिस डिलीवरी का सामना किया, वह वाइड थी।

डेविड और पोलार्ड ने बल्लेबाज से अर्शदीप सिंह की गेंद की समीक्षा करने का आग्रह किया जो फुल और वाइड फेंकी गई थी, जिसके बाद इसको लेकर पंजाब किंग्स के कप्तान ने भी आपत्ति जताई थी। सूर्या ने इसके बाद डीआरएस ले लिया था और तीसरे अंपायर ने इस गेंद को वाइड करार दे दिया था।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...