15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलकुलदीप ने रोका सनराइजर्स का बवंडर, एक ही ओवर में दो शिकार,...

कुलदीप ने रोका सनराइजर्स का बवंडर, एक ही ओवर में दो शिकार, बचा ली दिल्ली की लाज

Published on

नई दिल्ली

पावर प्ले के 36 गेंद और 125 रन रन। गेंदबाजी करते हुए इस आंकड़े कोई भी टीम पसंद नहीं करेगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 35वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसा ही कुछ करके दिखाया। अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने रनों की सुनामी ला दी, लेकिन इसको शांत किया टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने। हालांकि, विकेट मिलने से पहले कुलदीप की भी पिटाई हो चुकी थी, लेकिन उन्होंने टीम को पहला ब्रेक दिलाकर ऋषभ पंत को राहत देने का काम किया।

कुलदीप ने पारी के 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक को कैच आउट कराया। इस समय तक अभिषेक सिर्फ 11 गेंद में 46 रन बना चुके हैं। इसी ओवर में उनका दूसरा शिकार एडेन मार्कराम बने। बैक टू बैक दो विकेट के बाद दिल्ली को वापसी मिला। इन दो विकेट से पहले ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे उससे लग रहा था कि आईपीएल में पहली बार 300 रन का स्कोर बनने जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

सनराइजर्स ने बनाए 20 ओवर में 266 रन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स की टीम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 266 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए ट्रेविस ने 32 गेंद में 89 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के भी लगाए। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 11 गेंद में 46 रनों की तूफानी पारी खेली।

सनराइजर्स की टीम यहीं पर नहीं रुकी। हेड और अभिषेक के नीतिश रेड्डी और शहबाज अहमद ने भी अपना हाथ खोला। शहबाज अहमद 29 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा रेड्डी ने 27 गेंद में 37 रनों का योगदान जबकि अब्दुल समद 13 और हेनरिक क्लासेन ने 15 रनों की पारी खेली।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...