15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलदिल्ली में ट्रैविस हेड की सुनामी, शतक चूककर भी चकनाचूर कर डाले...

दिल्ली में ट्रैविस हेड की सुनामी, शतक चूककर भी चकनाचूर कर डाले ये गजब रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2024 में अगर कोई जीता जागता, चलता-फिरता तूफान है तो वह सिर्फ और सिर्फ ट्रैविस हेड हैं। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुनामी लाते हुए महज 32 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्के उड़ाते हुए 89 रन कूट डाले। इस दौरान हेड ने वो तमाम शॉट्स लगाए, जिसकी कल्पना शायद ही दिल्ली कैपिटल्स के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करने वाले कप्तान ऋषभ पंत ने की होगी। इस बात का हर किसी को अंदाजा था कि जब सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली मैदान पर उतरेंगे तो बल्ले से कोहराम लाना चाहेंगे, लेकिन गेंदबाजी की इतनी बुरी हाल होगी इसका शायद ही किसी ने सोचा था।

कुलदीप यादव की गेंद पर आउट होने से पहले ट्रैविस हेड ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर हर ओवर में गेंदबाजों की जिंदगी नर्क कर दी। फील्डर तो सिर्फ दर्शक थे, जबकि दर्शक फील्डर। 6 ओवर का पावर प्ले जब खत्म हुआ तो हैदराबाद ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए थे। हेड के नाम 26 गेंदों में 84 रन थे, जबकि अभिषेक की झोली में 10 गेंदों में 40 रन थे। आइए उन रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं, जो आज ट्रैविस हेड की वजह से चूर-चूर हो गए…

आईपीएल में किसी टीम द्वारा सबसे तेज 200 रन
14.1 – आरसीबी बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2016 (15 ओवर का मैच)
14.4 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
14.5 – एसआरएच बनाम डीसी, दिल्ली, आज*
14.6 – एसआरएच बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2024
15.2 – केकेआर बनाम डीसी, विजाग, 2024

आईपीएल में पहले 10 ओवर के बाद सर्वोच्च स्कोर
158/4: एसआरएच बनाम डीसी, दिल्ली, 20 अप्रैल, 2024 (आज)
148/2: एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
141/2: एमआई बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2024
135/1 : केकेआर बनाम डीसी, विजाग, 2024

आईपीएल में एसआरएच के लिए पावर प्ले में उच्चतम स्कोर
84(26): ट्रैविस हेड vs दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 20 अप्रैल, 2024 (आज)
62*(25): डेविड वॉर्नर vs कोलकाता नाइटराइडर्स, हैदराबाद, 2019
59*(20): ट्रैविस हेड vs मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
59*(23): डेविड वॉर्नर vs चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2015
* केवल सुरेश रैना (2024 में 87 vs पंजाब किंग्स) ने पीपी में ट्रैविस हेड से अधिक रन बनाए हैं

आईपीएल में सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर
125/0: एसआरएच vs दिल्ली कैपिटल्स, 2024*
105/0: कोलकाता नाइटराइडर्स vs आरसीबी, 2017
100/2: चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स, 2014
90/0: चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस, 2015
88/1: कोलकाता नाइटराइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स, 2024*

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज टीम शतक (ओवरों के हिसाब से)
5 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद vs DC, दिल्ली, 20 अप्रैल, 2024 (आज)
6 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स, मुंबई डब्ल्यूएस, 2014
6 ओवर: कोलकाता नाइटराइडर्स vs आरसीबी, बेंगलुरु, 2017
6.5 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस, मुंबई डब्ल्यूएस, 2015
7 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024

आईपीएल में टीम ओवरों के हिसाब से सबसे तेज अर्धशतक
2.5: यशस्वी जयसवाल vs कोलकाता नाइटराइडर्स, 2023
2.5: केएल राहुल vs दिल्ली कैपिटल्स, 2018
3.0: ट्रैविस हेड vs दिल्ली कैपिटल्स, 2024*

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्द्धशतक (गेंदों द्वारा)
16: अभिषेक शामरा vs मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
16: ट्रैविस हेड vs दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 20 अप्रैल, 2024 (आज)
18: ट्रैविस हेड vs मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
20: डेविड वॉर्नर vs चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2015
20: डेविड वॉर्नर vs कोलकाता नाइटराइडर्स, हैदराबाद, 2017

आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी
6: डेविड वॉर्नर
3: क्रिस गेल
3: सुनील नरेन
3: ट्रैविस हेड*

पावर प्ले में इस तरह बरसे रन
पहला ओवर- 19 रन
दूसरा ओवर- 21 रन
तीसरा ओवर- 22 रन
चौथा ओवर- 21 रन
5वां ओवर- 20 रन
छठा ओवर- 22 रन

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...