15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलबाज से भी तेज संजू की नजर, दिखाई नहीं पड़ रही थी...

बाज से भी तेज संजू की नजर, दिखाई नहीं पड़ रही थी गेंद फिर भी लपका अद्भुत आसमानी कैच

Published on

जयपुर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की। पावर प्ले में ही राजस्थान ने मुंबई के तीन बड़े विकेट झटक लिए। राजस्थान का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा। रोहित को ट्रेंट बोल्ट ने संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। पारी का पहला ओवर करने आए ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ रोहित ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद टॉप एज लेकर हवा में लहरा गई। गेंद इतनी ऊंची थी दुधिया रौशनी में मुश्किल से दिखाई पड़ रही थी, लेकिन संजू सैमसन ने अपनी नजर को गेंद पर बनाए रखी।

संजू ने अपनी सूझ बूझ दिखाते ही अच्छे से गेंद को जज किया और अपने दस्ताने में उसे कैद कर लिया। संजू के इस कैच को देखकर ट्रेंट बोल्ट भी की यकीन नहीं हो रहा था। खुद रोहित शर्मा भी यह देखकर काफी हैरान थे, क्योंकि गेंद इतनी ऊंची चली गई थी कि उस पर नजर बनाए रखना काफी मुश्किल था, लेकिन संजू सैमसन ने कमाल का कैच लपक कर राजस्थान को पहली सफलता दिला दी।

मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी थी पहले बैटिंग
राजस्थान के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मुंबई के लिए रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन पारी का आगाज करने उतरे। हालांकि, दोनों ही ओपनर बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन वापस लौट गए। रोहित शर्मा 5 गेंद में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए जबकि ईशान किशन तो पारी में अपना खाता भी नहीं खोल सके।

राजस्थान के लिए एक बार फिर से ट्रेंट ने पहले ओवर में अपना कमाल दिखाया। बोल्ट ने आईपीएल में रिकॉर्ड 26वीं बार पहले ओवर में विकेट हासिल किया। इस मामले में बोल्ट ने भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा है जो 25 बार ऐसा कर चुके हैं।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...