15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलमुंबई के पंजाबी बॉय ने राजस्थान को कहीं का नहीं छोड़ा, एक...

मुंबई के पंजाबी बॉय ने राजस्थान को कहीं का नहीं छोड़ा, एक हाथ से छक्का लगाकर जीत लिया सबका दिल

Published on

जयपुर

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 38वां मैच जयपुर के सिवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। एमआई की शुरुआत हालांकि इतनी खास नहीं रही थी। लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और नेहल वढेरा के बीच गजब की साझेदारी हुई। दोनों ने मिलकर राजस्थान रॉय्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। नेहल वढेरा ने अपनी ताबड़तोड़ हिटिंग से सबको काफई इम्प्रेस किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक हाथ से छक्का भी जड़ा।

नेहल वढेरा ने एक हाथ से जड़ा छक्का
दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी का 14वां ओवर राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आवेश खान डाल रहे थे। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर नेहल वढेरा स्ट्राइक पर थे। आवेश ने वढेरा को धीमी गेंद डाली। लेकिन नेहल ने इस गेंद पर एक हाथ से लॉन्ग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। यह सिक्स 86 मीटर का था। उनका यह शॉट देख हर कोई हैरान रह गया।

पंजाब से आने वाले नेहल वढेरा इस सीजन का अपना पहला मैच ही खेल रहे थे। 23 साल के नेहल वढेरा ने पिछले साल मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था। नेहल ने अब तक आईपीएल में 14 मैच (यह वाला मैच हटाकर) में 261 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट आईपीएल में 145 का रहा है।

नेहल ने 49 रन की खेली तूफानी पारी
नेहल वढेरा ने मिडिल ऑर्डर में आकर गजब बल्लेबाजी की। उन्होंने 204 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद में 49 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान नेहल वढेरा ने 3 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। इसके अलावा बात करें मैच की तो मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट पर निर्धारित 20 ओवर में 179 रन बनाए और राजस्थान के सामने 180 रन का टारगेट रखा।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...