8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यमणिपुर में कई जगह बूथ कैप्चरिंग, उपद्रवियों ने EVM को किया नष्ट,...

मणिपुर में कई जगह बूथ कैप्चरिंग, उपद्रवियों ने EVM को किया नष्ट, कांग्रेस ने की शिकायत

Published on

इम्फाल,

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को देशभर की 88 सीटों पर मतदान हुए. इस दौरान आउटर मणिपुर सीट के आठ जिलों में भी वोटिंग हुई. लेकिन कुछ मतदान केंद्रों पर उपद्रवियों ने वोटिंग को बाधित किया. आउटर मणिपुर में दूसरे चरण के मतदान के दौरान उखरुल जिले के मतदान केंद्र 44/36 और 44/41 पर उपद्रवियों ने ईवीएम मशीन और वीवीपैट को नष्ट कर दिया.

नष्ट EVM मशीनों की जांच कर रहे इंजीनियर
आउटर मणिपुर (एसटी) संसदीय क्षेत्र के उखरुल के सहायक रिटर्निंग अधिकारी कजलाई गंगमेई ने रिटर्निंग ऑफिसर को सूचना दी कि अराजक तत्वों ने दोपहर करीब 3:40 बजे मतदान केंद्रों 44/36 और 44/41 पर ईवीएम और वीवीपैट को नष्ट कर दिया. यह भी कहा गया कि ईवीएम और वीवीपैट को जानबूझकर नष्ट किया गया है और संबंधित इंजीनियरों को नष्ट की गई ईवीएम मशीनों की जांच करने के लिए लगाया गया है.

इस वजह से मतदान केद्रों पर मतदान के नतीजे पता नहीं चल सके. इस बीच, मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और गड़बड़ी का हवाला देते हुए राज्य भर के कई मतदान केंद्रों पर दोबारा चुनाव करवाने का अनुरोध किया है.

कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र
मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे एक पत्र में एमपीसीसी ने कथित तौर पर अज्ञात हथियारबंद लोगों द्वारा ईवीएम मशीन को नष्ट करने, बूथ पर कब्जा करने, मतदान में धांधली और जबरन मतदान की घटनाओं की जानकारी दी है. सूचना के अनुसार ये घटनाएं लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान 43-फुंगयार (एसटी) विधानसभा क्षेत्र और 44-उखरूल (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में हुईं.

तत्काल कार्रवाई की अपील
एमपीसीसी के अनुसार, उपरोक्त निर्वाचन क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों पर गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं. पत्र में ईवीएम मशीनों को नष्ट करने और बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाओं का जिक्र किया गया. पत्र में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट की गई गड़बड़ियों को दूर करने और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए तत्काल और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....