13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेल18 गेंद में तूफानी अर्धशतक लगा चुके थे प्रभसिमरन सिंह, छोटी सी...

18 गेंद में तूफानी अर्धशतक लगा चुके थे प्रभसिमरन सिंह, छोटी सी गलत पड़ गई भारी

Published on

कोलकाता

जब कोई बल्लेबाज अपनी 20 गेंद की पारी में चार चौके और पांच छक्के लगा दे तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी बेदर्दी से गेंदबाजों की धुनाई कर रहा होगा। कोलकाता नाइटराइडर्स ने जब टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 261 रन बनाए तो पंजाब को एक विस्फोटक शुरुआत की जरूरत थी। अपनी टीम के लिए बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आए प्रभसिमरन सिंह ने कुछ ऐसा ही किया। पहली बॉल से अटैक करने लगे। क्या पेसर्स और क्या स्पिनर्स। सभी की धुनाई की और देखते ही देखते 18 गेंद में अर्धशतक पूरा कर दिया, केकेआर के गेंदबाजों के लिए उन्हें आउट करना टेढी खीर साबित हो रहा था, लेकिन एक छोटी सी गलती ने उनकी पारी खत्म कर दी।

20 गेंद में 54 रन बनाकर रन आउट
दरअसल, पांच ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 69/0 था। पावरप्ले का आखिरी ओवर शुरू हुआ। प्रभसिमरन सिंह 20 गेंद में 54 रन बनाकर नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े थे तो स्ट्राइक पर जॉनी बेयरस्टो मौजूद थे। गेंदबाजी का जिम्मा इम्पैक्ट प्लेयर अनुकुल रॉय के पास था, जो बतौर इम्पैक्ट प्लेयर स्पिन गेंदबाजी करने आए थे। अब तक सिर्फ 10 गेंद में 12 रन ही बना पाए बेयरस्टो ने इस ओवर में गियर बदला और शुरुआती पांच गेंदों में 4,6,4,4,6 ठोक दिए। ओवर शानदार गुजर रहा था। शुरुआती पांच गेंदों में 28 रन आ चुके थे, लेकिन आखिरी ओवर में सिंगल चुराने के चक्कर में प्रभसिमरन सिंह अपनी ही कॉल पर रन आउट हो गए।

कैसे रन आउट हुए प्रभसिमरन सिंह?
आखिरी बॉल में गेंदबाज अनुकूल रॉय ने आगे डाली। जिसे जॉनी बेयरस्टो ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया। गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई। नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद प्रभसिमरन सिंह ने कॉल किया और दोनों बल्लेबाज दौड़ पड़े, जिसके बाद वहां खड़े फील्डर सुनील नरेन ने गेंद उठाकर स्ट्राइकर एंड की ओर डायरेक्ट हिट कर दिया। फील्ड अम्पायर ने थर्ड अंपायर की ओर इशारा किया। इसी बीच रिप्ले में देखने को मिला की थ्रो लगने के समय बल्लेबाज क्रीज से काफी बाहर रह गए थे। पंजाब को 93 रन पर पहला झटका लगा। ऐसे में एक गलती ने प्रभसिमरन सिंह की शा्नदार पारी का अंत कर दिया।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...