12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यजिंदा है प्रभाकरण, जल्द सामने आएगा लिट्‌टे चीफ, पूर्व कांग्रेस नेता का...

जिंदा है प्रभाकरण, जल्द सामने आएगा लिट्‌टे चीफ, पूर्व कांग्रेस नेता का चौंकाने वाला दावा

Published on

अहमदाबाद

आतंकवादी संगठन लिट़्टे के चीफ वी प्रभाकरण के जिंदा होने का दावा किया गया है। यह पूर्व कांग्रेस नेता पी नेदुमारन ने किया है। नेदुमारन का कहना है कि लिट्‌टे चीफ जिंदा है और वे अपने परिवार के संपर्क में हैं। नेदुमारन ने दावा किया है लिट्‌टे चीफ जल्द ही सामने आएगा। नेदुमारन के तमिलनाडु के तंजावर में दिए गए चौंकाने वाले बयान से खलबली मच गई है। 13 साल पहले श्रीलंकाई सेना ने 2009 में एक सैन्य अभियान चलाया था। इसमें प्रभाकरण के मारे जाने की बात कही गई थी। यह पहला मौका है जब प्रभाकरण के जिंदा होने का दावा किया गया है।

जल्द सामने आने का दावा
पूर्व कांग्रेस नेता नेदुमारन ने कहा है कि मैं पुष्टि कर सकता हूं कि तमिल नेशनल लीडर प्रभाकरण जिंदा हैं। उन्होंने यही भी कहा कि यह खुलासा वह प्रभाकरण के परिवार की सहमति से कर रहे हैं। नेदुमारन ने दावा किया कि लिट्टे प्रमुख जीवित और स्वस्थ हैं। तंजावुर में मुलिवैक्कल मेमोरियल में पत्रकारों से बात करते हुए नेदुमारन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति और श्रीलंका में राजपक्षे शासन के खिलाफ सिंहली लोगों के शक्तिशाली विद्रोह के चलते प्रभाकरण के बाहर आने का यही सही समय है। नेदुमारन ने कहा कि लिट्‌टे जल्द ही सामने आएंगे और तमिलों के बेहतर जीवन के लिए अच्छी घोषणाएं करेंगे। नेदुमारन यह भी दावा कि लिट्‌टे चीफ अपनी पत्नी और बेटी के साथ रह रहे थे और जनता के सामने पेश होंगे।

साथियों ने की थी पहचान
एक न्यूजपेपर की रिपोर्ट के अनुसार जब लिट्‌टे चीफ के डेडबॉडी मिली थी तो उस वक्त श्रीलंकाई सेना ने उसके दो सहयोगियों की मदद से पहचान की थी। तब ‘बॉटमलाइन’ अखबार ने कहा था कि उन्होंने पहचान की और पुष्टि की, कि बरामद शव प्रभाकरन का था। कुछ निशान और जन्म के निशान ने उन्हें पहचानने में मदद मिली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में लिट्‌टे का नाम आया था। लिट्‌टे के ट्रेजरार रहे के पाथमनाथन ने एक इंटरव्यू में राजीव गांधी की हत्या के लिए माफी भी मांगी थी। नेदुमारन के दावे ने फिर एक बार प्रभाकरण के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है। हालांकि नेदुमारन के दावे में कई पेंच है क्यों कि जब जाफना इलाके में श्रीलंकाई सेना ने लिट्‌टे चीफ को घेर लिया था तो दावे के अनुसार उनसे तमाम बॉडीगार्ड्स के साथ आत्महत्या कर ली थी और खुद को गोली से उड़ा लिया था। 18 मई, 2009 में लिट्‌टे को मारे जाने की सूचना सामने आई थी। इसके बाद 21 मई को जाफना लिट्‌टे के प्रभाव से आजाद हुआ था।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...