5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यकैसरगंज सीट पर बृजभूषण 'इन या आउट', सपा-बसपा ने भी नहीं किया...

कैसरगंज सीट पर बृजभूषण ‘इन या आउट’, सपा-बसपा ने भी नहीं किया कैंडिडेट का ऐलान

Published on

लखनऊ

सात चरणों में सम्पन्न होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के लिए राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को दूसरे चरण की वोटिंग पूरी हो गई है। आज से ही पांचवें चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक हॉट सीट बन चुकी कैसरगंज लोकसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। इस सीट पर जीत हार से ज्यादा उम्मीदवार को लेकर प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चा हो रही है और सबकी निगाहें भी टिकी हुई है। वहीं कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से झटका लग गया है। जिसका असर टिकट पर भी पड़ सकता है।

पांचवें चरण का नामांकन शुरू, अभी तक घोषित नहीं हुआ उम्मीदवार
दरअसल पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीट पर वोटिंग होनी है। जिसमें लखनऊ, मोहनलालगंज, गोंडा, कैसरगंज, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी और फैजाबाद सीट पर 20 मई को वोटिंग होनी है। लेकिन देशभर की निगाहें रायबरेली और कैसरगंज सीट पर टिकी हुई है। रायबरेली में बीजेपी और कांग्रेस को कैंडिडेट घोषित करना है। जबकि कैसरगंज सीट पर बीजेपी, सपा और बसपा तीनों ही दलों को उम्मीदवार की घोषणा करनी है। लेकिन बीजेपी का प्रत्याशी घोषित ना होने के कारण सपा और बसपा भी कैंडिडेट घोषित नहीं कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो बीजेपी की कैसरगंज सीट से लिस्ट जारी होने के बाद ही इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी घोषित होगा।

कोर्ट के फैसले का टिकट पर दिख सकता है असर
वहीं बीजेपी से अभी तक उम्मीदवार घोषित ना होने के पीछे बृजभूषण शरण सिंह को माना जा रहा है। बृजभूषण चुनाव लड़ने के लिए अड़े हैं लेकिन बीजेपी उनको टिकट देकर कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती है। क्योंकि बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर देश की जानी-मानी महिला पहलवानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके चलते बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी देना पड़ गया था। साथ ही गंभीर आरोपों को चलते बृजभूषण के खिलाफ केस भी चल रहा है। ऐसे में बीजेपी को डर है कि अगर बृजभूषण को टिकट दिया गया तो हरियाणा समेत कई लोकसभा सीटों पर इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...