12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeखेलIPL मैच देखने पहुंचीं अमीषा पटेल इसलिए होने लगी ट्रोल, वायरल हो...

IPL मैच देखने पहुंचीं अमीषा पटेल इसलिए होने लगी ट्रोल, वायरल हो रही इस तस्वीर को तो देखिए

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच को देखने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पहुंची थी, लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर अमीषा पटेल की तस्वीर आई फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे। कुछ यूजर्स ने लिखा कि, अमीषा पटेल एडवांस में गदर-3 का प्रमोशन करने स्टेडियम में मैच देखने आई हैं। इसके अलावा भी अमीषा को लेकर कई सारे कमेंट किए गए।

बता दें कि अक्सर देखा गया है कि बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम में आते रहे हैं। क्रिकेट मैच में हजारों की संख्या में दर्शकों के बीच फिल्म प्रमोशन का एक अच्छा तरीका भी है, लेकिन हाल फिलहाल में अमीषा पटेल की कोई मूवी नहीं आ रही है। अमीषा आखिरी बार सुपरहिट फिल्म गदर-2 में नजर आईं थी।

दिल्ली ने 10 रन से जीता रोमांचक मुकाबला
मुंबई के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रोमांचक अंदाज में आखिरी गेंद पर 10 रन से मैच को अपने नाम किया। मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। दिल्ली के लिए ओपनर बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क ने ऐसी तूफानी शुरुआत किया कि हार्दिक का पहले फील्डिंग करने का फैसला उन पर भारी पड़ गया।

दिल्ली ने मैकगर्क और ट्रिस्टन स्ट्ब्स की तूफानी बैटिंग से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 257 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। पहाड़ जैसे इस लक्ष्य का जब मुंबई की टीम पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत बहुत ही खराब रही। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। हालांकि, मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने जरूर अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वह टीम के काम नहीं आ सका। इस तरह मुंबई 20 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन ही बना पाई।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...