12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedसौरभ हत्याकांड के बाद बने भोजपुरी गाने 'ड्रम में राजा' पर भड़कीं...

सौरभ हत्याकांड के बाद बने भोजपुरी गाने ‘ड्रम में राजा’ पर भड़कीं मनीषा रानी, कहा- शर्म आनी चाहिए इन लोगों को

Published on

हाल ही में मेरठ में सौरभ हत्याकांड खूब सुर्खियों में रहा है जिसमें वाइफ मुस्कान ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की जान ली। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर ब्लू ड्रम को लेकर एक अजीब सी दहशत है, जिसमें सौरभ को मारकर दोनों ने पैक कर दिया था। अब भोजपुरी में बना ये नया गाना ‘ड्रम में राजा’ रिलीज होते ही चर्चा में छा गया है और लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आ रहा है। मनीषा रानी ने भी इस गाने को लेकर नाराजगी जताई है।

मनीषा रानी ने एक वीडियो शेयर किया है और कहा है, ‘भोजपुरी में ये गाना सौरभ हत्याकांड से प्रेरित होकर बनाया गया है। आपलोगों को सच में शर्म आनी चाहिए। यहां किसी की जान चली गई है, कोई इंसान मर गया है, इतना सीरियस टॉपिक है और आपलोग इस टॉपिक को मजाक बना दिए हैं।’

‘मैं रिक्वेस्ट करती हूं सरकार से कि ऐसे सारे चैनल को बैन कर दिया जाए’
मनीषा ने आगे कहा, ‘उस घटना के बाद मैंने बहुत सारे कॉन्टेंट क्रिएटर को भी देखा सोशल मीडिया पर, वो ड्रम वाले केस पर फनी वीडियो बना रहे। मतलब कोई मर गया हो, कुछ हो गया वो, वो ट्रेंड कर रहा तो आप उसपे भी वीडियो बनाइएगा? कभी आप अपने आपको उस जगह पर रख कर देख लीजिए, जिसका बेटा गया है, उसकी मां ये वीडियो देखती होगी कि इस ड्रम वाले केस को सबने फनी दिया है, सब इसका मजाक बना दिया है, उनको कैसा लगता होगा। कभी सोचे हो? सिर्फ खुद को वायरल करने के लिए, व्यूज लाइक लेने के लिए कुछ भी कर रहे हैं। मैं रिक्वेस्ट करती हूं सरकार से कि ऐसे सारे चैनल को बैन कर दिया जाए , जितनी भी हमारी ऑडियंस है, प्लीज आपलोग तो अच्छी चीजों को सपोर्ट कीजिए।’

पब्लिक बोली- इन लोगों को शर्म आनी चाहिए
अब इस भोजपुरी गाने को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। लोग गाने की खूब आलोचना कर रहे हैं और इसे रिपोर्ट भी कर रहे हैं। लोग मनीषा की बातों को सपोर्ट करते हुए कह रहे हैं- इन लोगों को शर्म आनी चाहिए। एक और ने लिखा- कितना गिर गए हैं ये लोग। किसी और शख्स ने लिखा- इस तरह से किसी की मौत का मजाक बनाना बिल्कुल ठीक नहीं है। काफी लोगों ने गाने को बैन करने और रिपोर्ट करने की मांग की है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...