8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यअल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालविया भाजपा में शामिल, हाल ही में छोड़ी...

अल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालविया भाजपा में शामिल, हाल ही में छोड़ी थी आप पार्टी

Published on

सूरत,

पाटीदार आंदोलन से नेता बनकर उभरे धार्मिक मालविया और अल्पेश कथीरिया आज भाजपा में शामिल हो गए. सूरत के वराछा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में वे पार्टी में शामिल हुए. भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने दोनों का स्वागत किया. पिछले सप्ताह ही दोनों ने आम आदमी पार्टी यानी आप से इस्तीफा दिया था.

बताते चलें कि दोनों नेता हार्दिक पटेल के करीबी रहे हैं. हार्दिक अब भाजपा से विधायक हैं. विधानसभा चुनाव में दोनों ने आप (AAP) के टिकट पर चुनाव लड़ा था. धार्मिक मालवीया ने सूरत की ओलपाड और अल्पेश कथीरिया सूरत की वराछा विधानसभा से चुनाव लड़ा था. हालांकि, दोनों ही नेता चुनाव हार गए थे.

बताया जाता है कि सूरत नगर निगम में आप के 27 पार्षद जीते थे, जिसमें इन दोनों की अहम भूमिका थी. आप छोड़ते समय दोनों नेताओं ने यही कहा कि वह आम आदमी पार्टी को सामाजिक जवाबदारी और व्यक्तिगत कारण की वजह से समय नहीं दे पा रहे थे. लिहाजा, उन्होंने इस्तीफा दे दिए है.

जब इन दोनों नेताओं से ‘आजतक’ ने सवाल किया कि वो भाजपा में कब शामिल होने वाले हैं, तो उन्होंने साफ तौर पर स्पष्ट किया कि फिलहाल भाजपा में जुड़ने की कोई बातचीत नहीं है. यदि भविष्य में वो भाजपा में शामिल होंगे, तो इस बात की जानकारी देंगे.

2015 में शुरू हुआ था पाटीदार आंदोलन
गुजरात के रहने वाले पाटीदार समाज को आरक्षण दिलाने के लिए पाटीदार समाज के युवाओं ने साल 2015 में आंदोलन शुरू किया था. पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के नाम से आरक्षण दिलाने के लिए संगठन बना था. इस संगठन की अगुवाई हार्दिक पटेल कर रहे थे.

गुजरात के पाटीदार समाज को आरक्षण तो नहीं मिला, लेकिन इस आंदोलन ने कई नेताओं को जन्म जरूर दे दिया. इसमें से हार्दिक पटेल भी शामिल हैं. वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी रहे हैं और कई राज्यों में हार्दिक पटेल ने कांग्रेस का माहौल बनाने की कोशिश भी की थी. मगर, वह सफल नहीं हो पाए थे.

इसके बाद हार्दिक पटेल ने भाजपा का दामन थाम लिया था और वर्तमान में वह गुजरात की वीरमगाम सीट से भाजपा विधायक हैं. पाटीदार आरक्षण आंदोलन से जुड़े 10 बड़े चेहरे अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जबकि 5 चेहरे कांग्रेस में और 3 चेहरे आप में शामिल हैं.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...