12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेल...और इन्हें T20 WC खेलना है, 19 गेंद में सिर्फ 16 रन...

…और इन्हें T20 WC खेलना है, 19 गेंद में सिर्फ 16 रन की सुस्त पारी खेलकर आउट हो गए गिल

Published on

अहमदाबाद

एक तरफ चयनकर्ता टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनने की माथापच्ची में लगे हैं तो दूसरी ओर ओपनिंग पोजिशन के प्रबल दावेदार शुभमन गिल का फ्लॉप फॉर्म जारी है। आईपीएल 2024 में रविवार को 17वें सीजन के 45वें मैच में शुभमन गिल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 19 गेंद में 16 रन की सुस्त पारी खेलकर आउट हो गए। वनडे में दोबरा शतक जमा चुके शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट हमेशा से सवालों के घेरे में रहा है। टी-20 में वह पहली गेंद से हिट मारने वाले बल्लेबाज नहीं माने जाते।

IPL 2024 में गिल की पिछली 5 पारियां
16 (19) vs RCB
6 (5) vs DC
35 (29) vs PBKS
8 (6) vs DC
72 (44) vs RR

T2O WC में गिल की जगह पक्की नहीं
खेल की बढ़ती डिमांड और भारी प्रतिस्पर्धा के बीच ओपनिंग स्लॉट में शुभमन गिल की टक्कर कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल सरीखे बडे़ नामों से है। वैसे भी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए शुरुआती स्क्वॉड के ऐलान की समयमीया 1 मई है, जिसमें अब चंद दिन ही बचे हैं। 28 अप्रैल को बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की दिल्ली में मुलाकात हुई। सूत्रों की माने तो जल्द ही किसी भी वक्त भारतीय टीम की घोषणा कर दी जाएगी।

इस सीजन शांत रहा है गिल का बल्ला
8 सितंबर 1999 को पंजाब में पैदा हुए शुभमन गिल इस सीजन में पहली बार गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं। मगर लगता है कि कप्तानी का दबाव सीधे-सीधे उनकी बल्लेबाजी पर फर्क डाल रहा। 2018 में केकेआर के लिए आईपीएल डेब्यू करने के बाद 2022 में हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया। तब से वह जीटी का ही हिस्सा हैं। पिछले साल उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा 890 रन बनाए थे। मगर इस बार 10 मैच में 320 रन ही जोड़ पाए हैं। 2019 में वनडे और 2020 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद गिल को सबसे आखिरी टी-20 इंटरनेशनल खेलने का मौका मिला। 14 मैच में 25.76 की औसक एक शतक और एक अर्धशतक के साथ गिल 355 रन बना चुके हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...