भोपाल
ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाईज यूनियन संबद्ध निफ्टू द्वारा कर्मचारियों के सम्मान में मई दिवस पर बुधवार को “एक शाम भेल श्रमिकों के नाम” व बीएचईएल के कर्मचारियों के सम्मान में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह में बीएचईएल के उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष से बीएचईएल कर्मचारियों के पुत्र एवं पुत्रियों का भी सम्मान हुआ।
कार्यक्रम में भेल के कार्यपालक निदेशक एमएस रामनाथन, राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भेल के महाप्रबंधक आरिफ सिदृदीकी, अविनाश चंद्रा, भेल के कर्मचारी आदि शामिल थे।
