9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedखत्म हुआ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो', अर्चना पूरन सिंह ने शेयर...

खत्म हुआ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, अर्चना पूरन सिंह ने शेयर की तस्वीर, कीकू शारदा ने बताया कब आएगा दूसरा सीजन

Published on

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ 30 मार्च को बड़े ही जोरों-शोरों के साथ OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब यह खत्म हो गया है। हाल ही शो की टीम ने रैप-अप पार्टी रखी, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। अर्चना पूरन सिंह ने भी कन्फर्म किया कि ‘द कपिल शर्मा शो’ खत्म हो गया है। हालांकि शो का दूसरा सीजन जल्द ही आएगा, यह बात कीकू शारदा ने कही।

The Great Indian Kapil Show की शुरुआत रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा स्टारर एपिसोड के साथ शुरू हुई थी। इसके बाद फिर रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा, इम्तियाज अली, विक्की कौशल, सनी कौशल और आमिर खान नजर आए। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अभी तक सिर्फ 5 एपिसोड आए हैं। अब नए एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल नजर आएंगे, जिसका हाल ही प्रोमो रिलीज किया गया था।

अर्चना पूरन सिंह ने शेयर कीं रैप-अप पार्टी की तस्वीरें
सनी देओल और बॉबी देओल वाले एपिसोड के बाद कुछ और एपिसोड आएंगे और फिर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला सीजन खत्म हो जाएगा। हाल ही इसकी रैप-अप पार्ट हुई, जिसकी एक तस्वीर अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। तस्वीर में केक है, जिस पर कपिल, अर्चना, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर की तस्वीर नजर आ रही है। साथ में अर्चना ने लिखा है wrap up.

यह बोलीं अर्चना पूरन सिंह
वहीं, अर्चना ने ‘पिंकविला’ से बातचीत में कन्फर्म किया कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का शूट रैप-अप हो गया है। वह बोलीं, ‘हां, हमने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है। कल ही हमने आखिरी एपिसोड शूट किया। सेट पर बहुत मजा आया और जश्न का माहौल था। शो में अब तक का सफर काफी शानदार रहा है। यह कमाल की जर्नी थी और हमने सेट पर काफी अच्छा समय बिताया।’

कीकू शारदा ने बताया- जल्द आएगा दूसरा सीजन
वहीं, कीकू शारदा ने ‘न्यूज18’ को बताया कि टीम ने 1 मई को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का आखिरी एपिसोड शूट किया। उन्होंने बताया कि अभी तक सिर्फ पांच ही एपिसोड आए हैं, लेकिन आठ और एपिसोड जल्द रिलीज किए जाएंगे। इसके बाद कपिल शर्मा छोटा-सा ब्रेक लेंगे और दूसरे सीजन के साथ वापसी करेंगे।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आएंगे 8 और एपिसोड
कीकू शारदा ने कहा, ‘हमने 13 एपिसोड बनाए हैं और दूसरा सीजन जल्द ही आएगा। हमने अभी पहला सीजन खत्म किया है। यह हमेशा से ऐसा ही प्लान किया गया था। हमने पहले ही अगले सीजन की प्लानिंग कर ली है और यह जल्द ही आएगा। ज्यादा देर नहीं लगेगी।’ कीकू शारदा ने आगे कहा कि टीवी पर शो लंबे समय तक चलता था, लेकिन शो डिजिटल पर इसलिए आया ताकि कुछ अलग ट्राई कर सकें।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...