भोपाल
लोकसभा चुनाव में मतदान को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत कौन बनेगा वोटर नंबर वन क्विज प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का आयोजन डीबी सिटी मॉल में आयोजित किया गया। इसमें शहर के 27 कॉलेज के टॉप 10 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिन्हें महाविद्यालयीन स्तर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में चयनित किया गया था। स्वीप कार्यक्रम समन्वयक रविकांत ठाकुर ने इस प्रतियोगिता का संचालन किया।
कार्यक्रम में भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के अलावा सीईओ जिला पंचायत नोडल अधिकारी ऋतुराज सिंह ने भी प्रतिभागियों से सवाल किए। कॉर्पोरेट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटयूशंस के नीरज शाह (बी टेक) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ उपस्थित जनमानस को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।
