— 1.5 करोड़ की लागत से तैयार यूएचवी टेस्ट लैब के नवनिर्मित ‘कैपेसिटर बैंक एनक्लोजर’ का लोकार्पण
भोपाल
बीएचईएल भोपाल इकाई की यूएचवी टेस्ट लैब में अब 500 एमवीए तक ट्रांसफार्मर और 150 एमवीएआर तक शंट रिएक्टर से हर मौसम में परीक्षण हो सकेंगे। भेल के निदेशक जय प्रकाश श्रीवास्तव, कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने शुक्रवार को ट्रांसफार्मर एमएफजी डिवीजन के यूएचवी टेस्ट लैब के नवनिर्मित ‘कैपेसिटर बैंक एनक्लोजर’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हरित पहल के प्रतीक के रूप में पौधरोपण भी किया गया।
इस एनक्लोजर का निर्माण लगभग रुपये 1.5 करोड़ की लागत से कारखाना सिविल मेंटेनेंस समूह द्वारा किया गया है। ट्रांसफार्मर समूह द्वारा किए गए आधुनिकीकरण के साथ इस सुविधा से ट्रांसफार्मर एमएफजी की यूएचवी (अल्ट्रा हाई वोल्टेज) परीक्षण लैब और अधिक सक्षम हो गया है । अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक (ट्रांसफॉर्मर्स-ऑपरेशंस, लॉजिस्टिक्स एंड वर्क्स इंजीनियरिंग एंड मॉडर्नाइजेशन), जीपी बघेल, महाप्रबंधक (क्वालिटी) एवं एसके महाजन, महाप्रबंधक (ट्रांसफॉर्मर इंजीनियरिंग एंड सर्विसेज) ने इन सुविधाओं के विषय में सभी को अवगत कराया।
इस अवसर पर रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स), विपुल अग्रवाल, महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन), पीके उपाध्याय, महाप्रबंधक (एससीआर-स्विचगियर्स), आरएफ सिद्दीकी, महाप्रबंधक (परिवहन एवं सीईटी), विकास खरे, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल मशीन), वीएस राव, महाप्रबंधक (हाइड्रो), आरबी पाटिल, महाप्रबंधक (थर्मल), आलोक सेंगर, महाप्रबंधक (फेब्रिकेशन), आरके अग्रवाल, महाप्रबंधक (सीपीएक्स), आकाश दानी महाप्रबंधक (परिवहन इंजीनियरिंग एवं सीईटी), पीके श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (वित्त), गौतम मजूमदार, महाप्रबंधक (सीएमजी/पीएमजी) एवं अमिताभ दुबे, महाप्रबंधक (औद्योगिक इंजीनियरिंग और सिस्टम) सहित यूएचवी टेस्ट लैब ऑफ क्वालिटी, ट्रांसफार्मर निर्माण प्रभाग और वर्क्स इंजीनियरिंग डिवीजन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
